हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव पारतुंबा, डेमोटांड़ में सोमवार को कंबल वितरण किया गया। कड़कड़ाती ठंड में लाचार, असहाय व गरीबों को बचाने के लिए महाविद्यालय की एनएसएस ईकाई ने लोगों के बीच कंबल वितरण का अभियान चलाया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक कार्यों के प्रति हमारा महाविद्यालय संवेदनशील है।
ऐसे पुनीत कार्य से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। कहा कि लोगों को ऐसे सामाजिक कार्य करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बताया कि दो दर्जन से अधिक बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इनमें जमुना भुइयां, बसंती देवी, रूदनी, दुल्लु साव, जीरवा मोसोमात, भुलिया मोसोमात, बुंदवा भुइयां, गोविन्द तुरी, लखन तुरी, लीलावती देवी, सुंदरवा मोसोमात, तालो, बोधी, किशुन, द्रोपदी, रुपचंद आदि के नाम शामिल हैं।
इस दौरान मुखिया दयामनी टोप्पो, वार्ड सदस्य पूजा रानी, रोहित कुमार, बब्लू, अरुण, किशन आदि उपस्थित थे। मौके पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक एसएस मैती सदस्य डॉ पुष्पा कुमारी, गुलशन कुमार उपस्थित थे।
ये भी पढ़िए………..
दिल्ली में ईडी की छापामारी के बाद रांची में मुख्यमंत्री आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा