Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    Jharkhand

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच में कार्रवाई, तीन दौर की पूछताछ और तलाशी के बाद गिरफ्तारी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम उन्हें अपने कार्यालय ले गई है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सोमवार शाम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    एल खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें समन जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने उनसे कई दौर में पूछताछ की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सीआईडी ने पहले दिन करीब आठ घंटे, दूसरे दिन लगभग नौ घंटे और तीसरी बार 31 जुलाई को करीब नौ घंटे तक एल खियांग्ते से पूछताछ की थी। लंबी पूछताछ के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है।

    एल खियांग्ते को समन जारी करने से पहले सीआईडी ने कांके रोड स्थित उनके सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में उनके कक्ष की तलाशी ली थी। करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जब्त किए थे।

    जांच के क्रम में जेपीएससी कार्यालय के अलावा परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में भी तलाशी ली गई थी। सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज, ओएमआर शीट और कंप्यूटर से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। एजेंसी के कार्यालय से भी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए।

    जेपीएससी के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

    इसी मामले में जेपीएससी की तीन सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने रविवार, 9 अगस्त को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। तीनों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

    तीनों सदस्यों का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब सीआईडी ने कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उन्हें भी पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, उनके इस्तीफे के औपचारिक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

    अब तक 11 गिरफ्तारियां

    इस मामले में सीआईडी अब तक जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें……

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    Post Views: 159
    Previous Articleएम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    Next Article सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव

    October 1, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.