
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। नगर रामानुजगंज के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरज गुप्ता को जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित ग्राम पंचायत के सचिव ने विदाई दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि यह दुनिया का दस्तूर है कि जो भी सरकारी सेवा में रहा उसे एक न एक दिन सेवानिवृत होने ही पड़ता है। अपने कार्यकाल के दौरान मुझे आप सबों का भरपूर सहयोग मिला इसके लिए मैं आप लोग का आभारी हूं, हो सकता है अपने कार्य के दौरान मुझे किसी मामले में किसी अधिकारी कर्मचारी या ग्राम पंचायत के सचिव कुछ ऐसी बातें हुई हो जिससे उनको तकलीफ हुई हो उसके लिए आज मैं तहे दिल से खेद व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के ऋतु सिंह, सुरेश सिंह, घनश्याम विश्वकर्मा, टोप्पो बाबू, प्रवीण कुजूर, सचिव दिनेश ठाकुर, अरविंद गुप्ता, दिनेश चौबे, बृजभूषण गुप्ता, अशोक गुप्ता, कविता केसरी, अमित गुप्ता बद्री यादव रामजन्म गुप्ता तकनीकी सहायक तेजू कारण बजरंगी गुप्ता रामप्रीत सतनारायण सिंह दीपक केसरी राजेश कुशवाहा नानूराम संजय दुबे नारद गुप्ता रवि प्रकाश मोर शाह सहित भारी संख्या हम लोग उपस्थित रहे विधायक इस बेला में तमाम अधिकारी कर्मचारी एवं सचिव ग्राम पंचायत ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरज गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर माला पहनाया और साल श्रीफल भेंट किया l

