Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Others»Weather»झारखंड में 22 जून को मानसून की इंट्री, तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
    Weather

    झारखंड में 22 जून को मानसून की इंट्री, तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राज्य का मौसम करवट ले रहा है। राज्य में 22 जून को मानसून की इंट्री होने की संभावना है। ऐसे में लंबे समय से गर्मी का आलम झेल रहे राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मानसून के झारखंड में प्रवेश करने से पहले ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कुछ जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को झारखंड में कुछ जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दौरान वर्षा भी होगी। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रांची में भी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले को भी लू यानी हीट वेव से राहत मिल सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है।

    इसके बाद 23 जून तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। 21 जून को उत्तर-पूर्वी भागों में, तो 23 जून को उत्तर पूर्वी, दक्षिण पश्चिमी और उससे सटे इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 22 जून को कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है। इस दौरान लोग सावधान रहें। किसान खेतों की ओर न जाएं। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

    आनंद ने बताया कि अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। उच्चतम पारा दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक घट जाएगा। इसके बाद तीन दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस समय झारखंड के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक है। 20 जून से 24 जून तक झारखंड के सभी जिलों के लिए वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    ये भी पढ़िए…….

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, राज्य के सभी स्कूल की कक्षा सुबह सात से 11: 30 बजे तक चलेगी

    Post Views: 749
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड में भीषण गर्मी का कहर, राज्य के सभी स्कूल की कक्षा सुबह सात से 11: 30 बजे तक चलेगी
    Next Article फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक बांट रहा बियर, वायरल वीडियो पर तीर्थ पुरोहितों ने जताई आपत्ति
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड में मेघों का डेरा : कई जिलों में झमाझम बारिश, 15 मई तक आंधी; बारिश और वज्रपात की संभावना

    May 9, 2026

    Jharkhand Weather : राज्य में 10 से मौसम का बदलेगा मिजाज, फिर सतायेगी गर्मी

    May 6, 2026

    झारखंड में बदला मौसम: लू के बीच बादल-बारिश की दस्तक, अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट के आसार

    April 28, 2026

    भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, डाल्टनगंज में तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार

    April 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.