Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 स्थानों पर ली तलाशी, करोड़ों का सोना और कैश जब्त
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 स्थानों पर ली तलाशी, करोड़ों का सोना और कैश जब्त

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत एक साथ तलाशी अभियान चलाए। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में कुल 13 ठिकानों पर तलाशी ली गई।

    ईडी ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 30 अप्रैल को जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, वे शराब व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कारोबारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से जुड़े थे, जिन पर इस घोटाले से पैदा हुई ‘अपराध की आय’ को हासिल करने, संभालने, छिपाने या उसका हेरफेर करने का शक था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तलाशी के दौरान 53 लाख रुपए का कैश और लगभग 3.234 किलोग्राम सोने के आभूषण (अनुमानित मूल्य 4.86 करोड़ रुपए) जब्त किए गए, जिससे कुल जब्ती लगभग 5.39 करोड़ रुपए हो गई। इसके अलावा, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण/डाटा भी बरामद किए गए, जिनका फिलहाल विश्लेषण किया जा रहा है।

    आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू)/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रायपुर द्वारा दर्ज की गई मूल एफआईआर के आधार पर ईडी पीएमएलए, 2002 के तहत छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही है। जांच से एक सुनियोजित और संगठित आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें राजनीतिक अधिकारी, वरिष्ठ नौकरशाह, शराब डिस्टिलर, एफ-10ए लाइसेंसधारी और उनके सहयोगी शामिल थे।

    यह साजिश 2019-2022 की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में शराब की खरीद, लाइसेंसिंग और बिक्री में अवैध कमीशन की वसूली के लिए रची गई थी। अब तक ईओडब्ल्यू/एसीबी ने अपनी चार्जशीट में इस घोटाले से पैदा हुई कुल अपराध की आय का अनुमान लगभग 2,883 करोड़ रुपए लगाया है।

    जांच के दौरान, ईडी ने अब तक पीएमएलए, 2002 की धारा 19 के तहत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, सीएसएमसीएल के तत्कालीन एमडी, तत्कालीन आबकारी आयुक्त, तत्कालीन आबकारी मंत्री, तत्कालीन मुख्यमंत्री के बेटे और तत्कालीन मुख्यमंत्री के उप सचिव शामिल हैं। जांच कई दिशाओं में आगे बढ़ी है, जिसमें डिस्टिलर, कैश हैंडलर, हवाला के जरिए पैसे भेजने वाले, एफएल-10ए लाइसेंस धारक और राजनीतिक सहयोगी शामिल हैं।

    अब तक, ईडी ने पीएमएलए, 2002 की धारा 5 के तहत छह प्रोविज़नल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) जारी किए हैं, जिनके तहत मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल लगभग 380 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों में रिहायशी और कमर्शियल रियल एस्टेट, बैंक बैलेंस, वाहन, गहने और शेयर शामिल हैं और ये विभिन्न आरोपियों और उनकी बेनामी संस्थाओं से संबंधित हैं। पीएमएलए की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी, नई दिल्ली ने कई मामलों में कुर्की की पुष्टि की है।

    ईडी ने रायपुर में पीएमएलए मामलों के लिए विशेष अदालत के समक्ष छह अभियोजन शिकायतें भी दायर की हैं, जिनमें 81 आरोपियों और संस्थाओं के नाम शामिल हैं। इन मामलों पर विशेष अदालत, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से सुनवाई चल रही है।

    मौजूदा तलाशी अभियानों से और भी सबूत मिले हैं। कानून के अनुसार कुर्की, अभियोजन शिकायतों और पीएमएलए के तहत अन्य कार्यवाहियों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

    इसे भी पढ़ें…………..

    सरगुजा संभाग में आज सीएम साय का दौरा, जन चौपाल से लेकर समीक्षा बैठक तक व्यस्त रहेगा कार्यक्रम

    Post Views: 341
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसरगुजा संभाग में आज सीएम साय का दौरा, जन चौपाल से लेकर समीक्षा बैठक तक व्यस्त रहेगा कार्यक्रम
    Next Article लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सड़क मरम्मत पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    July 15, 2026

    झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.