Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही

    August 4, 2026

    शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
    • JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
    • शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
    • रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
    • DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
    • रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
    • हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    • रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सड़क मरम्मत पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार
    Chhattisgarh

    लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सड़क मरम्मत पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार

    Balrampur : सुशासन तिहार के मद्देनज़र बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कसावट का स्पष्ट संकेत देते हुए सड़क मरम्मत में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और मानसून से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्यालयों को सेवा का केंद्र बताते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। साथ ही राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण, टोल-फ्री शिकायत व्यवस्था शुरू करने, जिला खनिज निधि का उपयोग गांवों के विकास में प्राथमिकता से करने तथा पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सुशासन तिहार के तहत बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाया। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी द्वारा सड़क मरम्मत की सही जानकारी नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल बैठक से बाहर जाकर सही जानकारी लाने के निर्देश दिए। इस घटनाक्रम से बैठक कक्ष में कुछ समय के लिए सन्नाटा छा गया और संदेश स्पष्ट था अब किसी भी स्तर पर लापरवाही या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    हालांकि, इसी सख्ती के बीच मुख्यमंत्री का संवेदनशील पक्ष भी सामने आया। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कार्यालय सेवा के तीर्थ हैं और यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और सहानुभूति का पात्र है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सड़कों पर विशेष जोर, मानसून से पहले मरम्मत अनिवार्य

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सरकार का वास्तविक विकास सड़कों से दिखाई देता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाए और आबादी वाले क्षेत्रों की सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण, घर बैठे मिलेगा खसरा-नक्शा

    आम नागरिकों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। अब भूमि संबंधी दस्तावेज, जैसे खसरा और नक्शा, प्रमाणित डिजिटल हस्ताक्षर के साथ सीधे नागरिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, शीघ्र ही मुख्यमंत्री सहायता केंद्र शुरू किया जाएगा, जहां टोल फ्री नंबर के माध्यम से लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

    जिला खनिज निधि का उपयोग गांवों के लिए अनिवार्य

    जिला खनिज निधि (डीएमएफ) के उपयोग को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि निधि का कम से कम 70 प्रतिशत हिस्सा खदान प्रभावित गांवों के विकास पर ही खर्च किया जाए। मुख्यालय स्तर पर अनावश्यक खर्च को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया गया।

    पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष तैयारी के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी नागरिक पेयजल संकट का सामना न करे। जहां आवश्यक हो, वहां टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही गर्मी और वर्षा के बीच फैलने वाली मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए गए। कृषि क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को धान, बीज और खाद की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

    अधिकारियों के मूल्यांकन और सख्त कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करें और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई करने से न हिचकें। उन्होंने दोहराया कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

    इसे भी पढ़ें……………..

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 स्थानों पर ली तलाशी, करोड़ों का सोना और कैश जब्त

    Post Views: 359
    CM Sai In Balrampur Sushasan Tihar 2026
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 स्थानों पर ली तलाशी, करोड़ों का सोना और कैश जब्त
    Next Article चार राज्यों में चुनावी रण: बंगाल से केरल तक कांटे की टक्कर, क्या इस बार बदलेगा सत्ता का समीकरण?
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही

    August 4, 2026

    शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य

    August 4, 2026

    रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक

    August 4, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
    • JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
    • शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
    • रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
    • DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.