
वेब डेस्क। कांग्रेस के दिग्गज नेता वीडी सतीशन केरलम की बागडोर संभालने जा रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के शीर्ष नेताओं और प्रदेश इकाई के साथ लंबी मंत्रणा के बाद केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन के नाम पर गुरुवार को मुहर लगा दी है। वीडी सतीशन ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो और अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करेंगे और नया केरलम बनाएंगे और प्रदेश में एक नया युग शुरू होगा। वीडी सतीशन ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ें………..
फर्जी दस्तावेजों से CRPF में नौकरी : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार, खुला बड़ा फर्जीवाड़ा
