
बरेली, उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र स्थित बमियाना गांव में बुधवार शाम आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति टीनशेड के साथ हवा में उड़ता दिखाई दिया। यह व्यक्ति गांव के ही निवासी नन्हें अंसारी हैं। नन्हे अंसारी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया, ‘हमें नहीं पता था कि हवा कितनी आई कितनी नहीं, हमने तो बस रस्सी पकड़ ली थी और फिर हवा के साथ ही चले गए।’ उन्होंने आगे बताया कि वह हवा में करीब 50 फीट की ऊंचाई तक चले गए थे और वहां से नीचे गिरे।
इसे भी पढ़ें………….
10 दिन बाद कांग्रेस ने तय किया सीएम फेस : बीजेपी बोली- ‘बहुत देर कर दी’..देखिए VIDEO
