Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रांची में ईंधन को लेकर मारामारी : कई पेट्रोल पंप ड्राई, प्रशासन ने की अपील
    Jharkhand

    रांची में ईंधन को लेकर मारामारी : कई पेट्रोल पंप ड्राई, प्रशासन ने की अपील

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी और मिडिल ईस्ट संकट के बीच लोगों ने शुरू की अतिरिक्त स्टॉकिंग।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पेट्रोल पंप संचालकों और केंद्र सरकार की ओर से ईंधन का पर्याप्त भंडार होने का दावा किए जाने के बावजूद शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। बाइक, स्कूटी और कारों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग गैलन और बोतलों में भी पेट्रोल भरवाते नजर आए। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति उत्पन्न हो गई, जबकि कुछ पंप पूरी तरह ड्राई होकर बंद भी हो गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कोकर, लालपुर और डीपीएस के पास स्थित पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। कडरू पेट्रोल पंप, करमटोली पेट्रोल पंप और बरियातू समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कडरू ब्रिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं करमटोली-जेल रोड स्थित आमने-सामने के दो पेट्रोल पंपों में से एक नया पंप ईंधन खत्म होने के कारण बंद हो गया। बरियातू स्थित पेट्रोल पंप भी ड्राई होने के कारण बंद पड़ा रहा।

    स्थिति को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। अनावश्यक स्टॉकिंग से अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है और इससे पंपों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की।

    इधर, झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि तेल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, लेकिन अचानक मांग बढ़ जाने के कारण कई पंपों पर ड्राई की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन पंपों पर सामान्य स्थिति में तीन दिनों का स्टॉक रहता था, वह एक ही दिन में समाप्त हो जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100.86 रुपये हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 92.62 रुपये से बढ़कर 95.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

    बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके चलते ईंधन कीमतों में इजाफा किया गया है।

    इसे भी पढ़ें………….

    दाम भी बढ़े, सप्लाई भी घटी : बलरामपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी ‘लिमिट’, देखिए VIDEO

    Post Views: 487
    Offbeat News Ranchi Petrol Crisis
    Previous Articleदाम भी बढ़े, सप्लाई भी घटी : बलरामपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी ‘लिमिट’, देखिए VIDEO
    Next Article सफर हुआ और महंगा : आज से बढ़ी पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतें, देखिए VIDEO
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.