रायपुर (Chhattisgarh Legislative Assembly)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को शासकीय मद से बस्तर में मेला-मड़ई के आयोजन का मुद्दा उठा। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बस्तर का दशहरा पूरे विश्व में अनूठा है। इसके लिए 35 लाख दी जाती रही है, लेकिन आने वाले समय में 50 लाख की राशि दी जाएगी। इसके अलावा रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख दिए जाएंगे।
भाजपा विधायक किरण सिंहदेव ने सदन में सवाल किया कि बस्तर में कितने मेला मड़ई का आयोजन किया जाता है। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की पिछली सरकार में ही मेला मड़ई के लिए राशि देने की व्यवस्था की थी। (Chhattisgarh Legislative Assembly) चित्रकोट महोत्सव, रामाराम महोत्सव और दशहरा महोत्सव के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है।
Chhattisgarh Legislative Assembly: क्या सरकार अधिक राशि देगी: सिंहदेव
इस पर किरण सिंहदेव ने मिल रही राशि को अपर्याप्त बताते हुए सवाल किया कि क्या सरकार अधिक राशि देगी। (Chhattisgarh Legislative Assembly) इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने दशहरा महोत्सव के साथ रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए गोंचा पर्व के लिए भी तीन के स्थान पर पांच लाख की राशि देने की घोषणा की।
ये भी पढ़िए……….
CG Ration Card Renewal : 60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन