Browsing: Jharkhand

रांची के रातू रोड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता में कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महिला टीमों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आखिर में बजरंग दल मालती मांडर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा दूसरे और शिव शक्ति क्लब मालती मांडर तीसरे स्थान पर रहा।

लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मगध कोलियरी के 22 नंबर कांटा घर पर हथियारबंद अपराधियों ने अचानक…

हजारीबाग में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। जांच में दोनों बाइक चोरी की और नंबर प्लेट फर्जी निकली। पूछताछ आगे बढ़ी तो बिहार के कटिहार से चल रहे कोढ़ा गिरोह और चौपारण के लोकल नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, चार चोरी की बाइक, छह फर्जी नंबर प्लेट, छह मोबाइल और 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया है।

RKDF यूनिवर्सिटी रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। रद्द हुई और रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। बिना विलंब शुल्क के 14 सितंबर और शुल्क के साथ 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।

रांची में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद पलामू स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन अलर्ट जारी किया है। संभावित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने और बेड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। MMCH पलामू में 10, हुसैनाबाद और छतरपुर अनुमंडलीय अस्पतालों में 5-5 तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 5-5 बेड रिजर्व रखने को कहा गया है।

रांची के बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर बुंडू टोल प्लाजा पर करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गढ़वा के गोदरमाना पुल के पास गणेश पूजा के नाम पर ट्रक चालकों से कथित जबरन चंदा वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 अगस्त की रात ट्रक चालक को रोककर उसके साथ मारपीट की गई और 10 हजार रुपये जबरन ले लिए गए। रंका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित विक्की कुमार पासवान को गिरफ्तार कर 2800 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस वीडियो और शिकायतों के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

गढ़वा। जिले के रंका थाना क्षेत्र में 05 जून को सड़क हादसे में हुई श्रीकांत रवि की मौत का मामला…

पलामू में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 443 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.20 करोड़ रुपये बताई गई है। नौडीहा बाजार के महुरांव में पुलिस ने दो सगे भाइयों को ट्रक से गांजा उतारते गिरफ्तार किया। तस्करों ने गांजे को नारियल पानी के बीच छिपाकर 16 प्लास्टिक बोरियों में 424 छोटे पैकेट में रखा था। पूछताछ में नेटवर्क के पलामू से बिहार और ओडिशा तक फैले होने की जानकारी सामने आई है।

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई।…