Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

    October 5, 2026

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    • रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज
    • नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज
    • विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
    Chhattisgarh

    शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

    रामानुजगंज एनीकट पार करते समय फिसलकर नदी में बह गया था युवक, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। रामानुजगंज कन्हर नदी के तेज बहाव में बहे युवक का पुलिस और गोताखोरों की टीम के द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में पीएसआई चंदुलाल जैन, एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा, नारायण तिवारी, मायापति सिंह, विजय गुप्ता, किरण नेताम, मनीषा संतोष सहित अन्य जवानों के द्वारा कमलपुर गांव के गोताखोरों के सहयोग से युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाल लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा पुलिस जवानों और कमलपुर गांव के दयाल विश्वास के नेतृत्व में पहुचे गोताखोरों को पांच पांच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भेंट किया गया।

    एनीकट पार करने के दौरान नदी के तेज बहाव में फंसा युवक

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रवाहित होनी वाली कन्हर नदी में रविवार रात रामानुजगंज एनीकट के रास्ते से नदी पार करने के दौरान एक युवक फिसलकर नदी के तेज बहाव में बहते हुए नदी के बीच धारा में फंस गया युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस के जवान और गोताखोरों के द्वारा नदी में उतरकर रस्सी के सहारे युवक मनोज मांझी को सुरक्षित रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाल लिया गया।

    नदी के तेज बहाव में फंसे युवक का सुरक्षित रेस्क्यू

    रामानुजगंज कन्हर नदी एनीकट के रास्ते से नदी में फिसलकर बहे युवक को पुलिस और गोताखोरों की टीम के द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक मनोज भुइया जो झारखंड के भंडरिया का रहने वाला है। वह मेहमानी करने यहां पुरानडीह गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर आया हुआ था। रविवार शाम वह गोदरमाना साप्ताहिक बाजार गया था। जहां से एनीकट के रास्ते वापस लौटने के दौरान वह फिसलकर नदी के तेज बहाव में बहने लगा और एनीकट के नीचले हिस्से में पानी के तेज बहाव में बीच नदी में फंस गया। जिसके बाद उसने अपने बचाव के लिए आवाज लगाई आसपास मौजूद लोगों ने उसकी आवाज सुनी और नजदीक जाकर देखा तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए युवक की जान बचाई गई।

    इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों को नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा पुलिस के जवानों और ग्रामीण गोताखोरों को प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

    पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक का सुरक्षित रेस्क्यू

    इस संबंध में रामानुजगंज एसडीओपी राजेश बांगड़े ने जानकारी देते हुए कहा कि, देर शाम सूचना मिली कि एक लड़का कन्हर नदी में पानी में बह गया है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली थाना प्रभारी तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो एनीकट के लगभग तीस मीटर आगे वह लड़का नदी के तेज बहाव के बीच फंसा हुआ था।

    उन्होंने कहा, पुलिस के द्वारा कमलपुर गांव के गोताखोरों के सहयोग से युवक को सकुशल बचा लिया गया है और उसको इलाज के लिए रामानुजगंज शासकीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

    पहले भी हो चुके हैं हादसे

    रामानुजगंज कन्हर नदी एनीकट के रास्ते से नदी पार करने के दौरान करीब एक महीने पहले रविवार साप्ताहिक बाजार के दिन एक बुजुर्ग नदी में बहकर लापता हो गया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी बुजुर्ग का शव बरामद नहीं हो सका था। एक बार फिर साप्ताहिक बाजार के दिन एनीकट के रास्ते से नदी पार करने के दौरान बड़ी घटना टल गई और समय पर बचाव के लिए रेस्क्यू चलाते हुए युवक को सुरक्षित नदी के बाहर निकालकर उसकी जान बचाई गई।

    पुल होने के बावजूद शॉर्टकट अपनाते हैं लोग

    गोदरमाना जाने के लिए कन्हर नदी पर बाकायदा पुल बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग दूरी और समय बचाने के लिए एनीकट से नदी पार करने का जोखिम उठाते हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी बताया जाता है कि गोदरमाना बाजार जाने वाले कुछ लोग वहां पारंपरिक पेय हड़िया का सेवन करते हैं। इसके बाद नदी पार करने की कोशिश हादसे का खतरा और बढ़ा देती है।

    जल संसाधन विभाग ने एनीकट के दोनों ओर लोहे के दरवाजे भी लगाए हैं, ताकि लोग वहां से नदी पार न करें। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दरवाजों को कई बार असामाजिक तत्व तोड़ देते हैं। इसके बाद लोग फिर एनीकट से नदी पार करने लगते हैं। लगातार होने वाले हादसों को देखते हुए एनीकट से नदी पार करने पर सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत बनी हुई है।

    इसे भी पढ़ें…….

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    Post Views: 248
    Previous Articleसब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित

    October 3, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

    October 5, 2026

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    • रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज
    • नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज
    • विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.