Browsing: Chhattisgarh

एनएच-343 पर बलरामपुर और रामानुजगंज में 4-लेन बायपास निर्माण की दिशा में पहल तेज हुई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख जताते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बलरामपुर में करीब 10 और रामानुजगंज में करीब 8 किलोमीटर बायपास प्रस्तावित है।

ग्राम भाला में अंतिम संस्कार के लिए नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों के साथ कथित विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का दावा करते हुए ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

महावीरगंज में ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी नदी में पहुंच रहा है, जिससे लोगों और मवेशियों को परेशानी हो रही है। शिकायत लेकर ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे और पानी की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

रामानुजगंज की वन वाटिका के पास मंगलवार सुबह सागवान की लकड़ी लेकर जा रहे दंपती को फॉरेस्ट गार्ड ने रोककर पूछताछ की। इसी दौरान दंपती ने कंधे पर रखे लट्ठे से फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे डालटेनगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्कल की हड्डी में फ्रैक्चर और नस दबने की बात सामने आई है। वन विभाग ने आरोपित मनोज भुइया को पकड़ लिया है।

भोदर में वन विभाग की घेराबंदी से मचा हड़कंप, लकड़ी से भरा ट्रक छोड़कर भागा चालक। अब जांच में जुटी टीम—कहां से आई लकड़ी और कहां जा रही थी?

भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठनों की शिकायत और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मूल पोस्ट करने वाले व्यक्ति की भी तलाश जारी है।

रामानुजगंज में शुक्रवार को आयोजित VB-G RAM G के विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में 97 हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान के चेक बांटे गए, जिनमें 34 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।

सावन में देवघर जाते समय रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांवरिया सेवा समिति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 100 बिस्तरीय अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज सहित प्रस्तावित सुविधाओं के लिए राशि पहले ही जारी हो चुकी है और आगामी 2 से 4 महीनों में इन्हें शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार, 7 अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाते समय रामानुजगंज पहुंचेंगे। देवघर जाने वाले मार्ग में रामानुजगंज पड़ने के कारण मंत्री यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में रुकेंगे। सुबह 10:30 बजे पहुंचने के बाद कांवरिया सेवा समिति द्वारा संचालित सेवा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ कांवरियों की सेवा में सहयोग करेंगे। इसके बाद रामानुजगंज से झारखंड के देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बलरामपुर के सेमरसोत अभ्यारण्य में संरक्षित वन्यजीव बार्किंग डियर (कोटरी) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कोटरी का मृत शव बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।