बलरामपुर, अनिल गुप्ता। विगत दिनों में बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का फूल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बृहस्पति सिंह ने प्रियंका गांधी को रामानुजगंज में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
बृहस्पति सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात की और उन्हें बलरामपुर रामानुजगंज आने का आमंत्रण दिया और कहां कि आप सबसे मेरा विनम्र आग्रह है की एक बार आप बलरामपुर रामानुजगंज जिले में आइए और आकार हमें मार्गदर्शन दीजिए ताकि हम अपने क्षेत्र का अच्छी तरीके से विकास कर सके आप सबों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे हमेशा चाहिए।
ये भी पढ़िए…
कर्नाटक में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में हुए शामिल