हजारीबाग। रांची-पटना मार्ग हजारीबाग हाइवे स्थित भारत माता चौक पर अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर भारत माता चौक आयोजन समिति की ओर से आयोजित भगवा ध्वज का ध्वाजारोहण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुईं। भारत मां की तस्वीर पर गणमान्य लोगों के साथ मिलकर माल्यार्पण तथा भारत माता चौक पर भगवा ध्वज का ध्वाजारोहण किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं के बावजूद एकता की डोर में बंधा हुआ है। भारत एक ऐसा देश है, जहां गुरु की पूजा की जाती है। यहां गुरु-शिष्य परंपरा का आदर और सम्मान है।
मौके पर विशेष रूप से समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, किशोर राणा, महेंद्र कुमार, आनंद देव, सुधीर यादव, हीरा राम, टेकलाल, मनमीत अकेला, अरुण कुमार, ननकू, सचिन खंडेलवाल, आशीष सोनी, रघु प्रजापति एवं सदर उपप्रमुख रविकांत उर्फ गोविंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।