पटना, (अशरफ खान समीर): बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है वहीं युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला बोला है ,राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर पहले अपने गिरेबान में झांके तभी बयान बाजी करें याद करवा दुं की आपके पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर किस तरह का आरोप लगा था जहां केंद्र की एजंसियों का दुरुपयोग कर के जांच को बंद करवा दिया गया था, जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर आय से अधिक संपत्ति एवं वेतन, भत्ते आदि सहित उनकी संपत्ति का आकलन उनके आय के ज्ञात स्रोत से किया गया जिसके बाद 2015 में जांच बंद करने का फैसला किया आखिर क्यों किसके दवाब में जांच बंद हुई , वहीं अनुराग ठाकुर पर चुटकी लेते हुए विशु विशाल ने कहा कि “जिसके घर शीशे के होते है वो पत्थर नही मारा करते ” वहीं उन्होंने कहा कि इतना ही है तो अनुराग ठाकुर पहले अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर फिर से जांच करवा लें अन्यथा जनता तो सब देख ही रही है 2024 में आपकी बीजेपी की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।
ये भी पढ़िए….
Trending
- अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
- आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
- चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
- सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
- रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
- स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
- नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
- बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट






