Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Big Breaking: फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
    Crime

    Big Breaking: फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    Hyderabad: पुलिस का कहना कि अभिनेता को देखने बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी प्रबंधन ने कोई सावधानी नहीं बरती।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हैदराबाद। जाने-माने तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्रीतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के संबंध में दर्ज मामले में आरोपित के तौर पर अल्लू अर्जुन का भी नाम है। इसी मामले में पुलिस आज कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन के घर जाकर फिल्म अभिनेता को हिरासत में लिया।

    सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन ने अभिनय किया है। 5 दिसंबर को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे पहले 4 दिसंबर (बुधवार) को अलग-अलग इलाकों में प्रीमियर शो किए गए थे और इसी क्रम में हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए प्रीमियर शो में भगदड़ को लेकर सिनेमाघर प्रबंधन और अभिनेता अर्जुन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को आयोजन की जानकारी नहीं दी। पुलिस को अगर इसकी जानकारी दी गई होती तो सुरक्षा उपायों के जरिये घटना को टाला जा सकता था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस का कहना कि अभिनेता को देखने बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी प्रबंधन ने कोई सावधानी नहीं बरती। जनता को नियंत्रित करने के लिए थिएटर के प्रवेश और निकास द्वार पर कोई निजी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई।

    हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आकांक्षा यादव ने अपने बयान में कहा है कि रात 9.40 बजे अल्लू अर्जुन निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ संध्या थिएटर पहुंचे। तभी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को धक्का देना शुरू कर दिया। थिएटर पहले से ही अंदर और बाहर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इसी क्रम में मारपीट हो गयी। इस भगदड़ में दिलसुखनगर की रेवती का परिवार गिर गया। रेवती नाम की महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे श्रीतेजा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

    डीसीपी ने कहा, हमने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के नामपल्ली के सिटी क्रिमिनल कोर्ट को ले जाया गया।

    Views: 1,138
    Allu Arjun Arrested
    Previous Articleझारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड, अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा साफ
    Next Article मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन की नीयत में खोट आ गई : बाबूलाल मरांडी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.