
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल पुरुषों की टीम शनिवार को मेघालय के लिए रवाना हुई। उक्त जानकारी देते हुए खेल निदेशक डॉ राखो हरि ने बताया कि 12 खिलाड़ियों की टीम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय के लिए रवाना हुई है। टीम मैनेजर के दायित्व का निर्वहन डॉ अनुपम कुजुर कर रहे हैं तथा साथ में रितेश सिंह बतौर सहयोगी अपनी भूमिका निभाएंगे।

