Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    • महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    • रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला
    • 20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर हंगामा
    • छह मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता के साथ ले जाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
    • रामानुजगंज में पुलिया के नीचे गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»खाते में तीन लाख का ‘फर्जी कर्ज’: धान बिक्री रुकी, इलाज और फीस अटकी, रामानुजगंज सहकारी बैंक पर किसान का गंभीर आरोप
    Chhattisgarh

    खाते में तीन लाख का ‘फर्जी कर्ज’: धान बिक्री रुकी, इलाज और फीस अटकी, रामानुजगंज सहकारी बैंक पर किसान का गंभीर आरोप

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। कहा जाता है कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद खेतों से मजबूत होती है। लेकिन जब खेत का मालिक ही अपने खाते की सच्चाई साबित करने के लिए दफ्तरों की चौखट नापे, तो तस्वीर चिंताजनक हो जाती है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रामानुजगंज शाखा एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

    जानकारी अनुसार, जिले के ग्राम आरगाही निवासी किसान ब्रह्मदेव के खाते में तीन लाख रुपये का बकाया ऋण दर्शाया जा रहा है। किसान का कहना है कि, उन्होंने ऐसा कोई ऋण नहीं लिया। खाते में बकाया दर्ज होने के कारण वे न तो धान बेच पा रहे हैं और न ही अपनी जमा राशि निकाल पा रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ब्रह्मदेव के मुताबिक, उनके पिता की तबीयत खराब रहती है, लेकिन खाते में ऋण दर्शाए जाने के कारण वे इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस भी अटकी हुई है। उनका आरोप है कि सहायता के बजाय बैंक कर्मचारी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सवाल यह है कि यदि किसान को अपने ही खाते का हिसाब मांगना पड़े, तो भरोसे की यह व्यवस्था किसके लिए है?

    दोबारा कट गई चुकाई हुई रकम

    कुछ दिन पूर्व ग्राम धनपुरी निवासी किसान रामजन्म महतो का मामला भी कम गंभीर नहीं है। उन्होंने 28 नवंबर 2025 को 20,922 रुपये जमा कर अपना ऋण चुका दिया था। भुगतान की ट्रांजेक्शन संख्या TXN733330032622 दर्ज है। इसके बावजूद 8 जनवरी 2026 को धान खरीदी की राशि से पुनः 20,922 रुपये काट लिए गए। 13 जनवरी 2026 को इसकी रसीद जारी की गई।

    रामजन्म महतो का कहना है कि यदि उन्होंने स्वयं रसीद और खाते का मिलान नहीं किया होता, तो यह राशि स्थायी रूप से कट जाती और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती। यह घटना बैंक की आंतरिक समन्वय प्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2026/02/VID20260212174901.mp4

    चेकबुक के इंतजार में अटका इलाज

    कुछ दिन पूर्व किसान उमेश यादव ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके पिता जोगी यादव गंभीर किडनी बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज के लिए धन की आवश्यकता होने पर उन्होंने रामानुजगंज शाखा से राशि निकालने का प्रयास किया, लेकिन चेकबुक जारी नहीं होने के कारण उन्हें धन नहीं मिल सका।

    उमेश यादव का आरोप है कि उन्होंने कई बार आवेदन दिया, पर बैंक द्वारा आवेदन निरस्त कर दिया गया। परिणामस्वरूप समय पर इलाज प्रभावित हुआ। यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बैंकिंग प्रक्रिया इतनी जटिल हो चुकी है कि जीवनरक्षक उपचार भी कागजी प्रक्रियाओं में उलझ जाए?

    पहले भी सामने आ चुके हैं बड़े घोटाले

    रामानुजगंज स्थित यह शाखा पहले भी विवादों में रह चुकी है। वर्ष 2023 में केसीसी से जुड़े लगभग 1.33 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। वहीं 2012 से 2022 के बीच फर्जी खातों के माध्यम से करीब 26 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में 11 से अधिक बैंक कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में ताजा शिकायतें यह संकेत देती हैं कि सुधार के दावे अब भी व्यवहारिक स्तर पर प्रभावी नहीं दिख रहे हैं।

    शाखा प्रबंधक की सफाई

    शाखा प्रबंधक लल्लू राम यादव का कहना है, यह वर्ष 2021-22 से जुड़ा प्रकरण है। कथित फर्जी ऋण का खुलासा वर्ष 2024 में हुआ, जब वसूली नहीं हो सकी। इसके बाद जांच टीम गठित कर मामला अग्रेषित कर दिया गया है।

    ये भी पढ़िए…….

    हत्याकांड के विरोध में छह घंटे बाद हटा जाम, दो आरोपित गिरफ्तार

    Post Views: 650
    Ramanujganj Sahkari Bank
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleहत्याकांड के विरोध में छह घंटे बाद हटा जाम, दो आरोपित गिरफ्तार
    Next Article हाथियों के झुंड ने छह लोगों को रौंदा, मौत
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026

    महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026

    महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    July 18, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    • महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    • रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.