Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान

    September 6, 2026

    Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

    September 6, 2026

    Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान
    • Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी
    • Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’
    • Sudivya Kumar Sonu Political Journey: 2 चुनाव हारे, फिर लगातार दो बार जीते; ऐसे विधायक से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे
    • सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक मौत, Sudivya Kumar Sonu Death से झारखंड में शोक; हार्ट अटैक की बात
    • शिक्षक एक पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता होता है: मंत्री रामविचार नेताम
    • 13 साल बाद झीरम घाटी नरसंहार पर आया फैसला, कोर्ट ने सभी 10 आरोपितों को दोषी ठहराया; 32 मौतों से दहला था छत्तीसगढ़
    • मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»13 साल से पुलिस थाने में बिना वेतन निभा रहा ड्यूटी, बलरामपुर पुलिस का सबसे अनोखा जवान बना बकरा
    Chhattisgarh

    13 साल से पुलिस थाने में बिना वेतन निभा रहा ड्यूटी, बलरामपुर पुलिस का सबसे अनोखा जवान बना बकरा

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मनुष्य और जानवरों के बीच अपनत्व की कई मिसालें आपने देखी होंगी, लेकिन बलरामपुर जिले के चांदो थाना की यह कहानी सचमुच हैरान करने वाली है। यहां एक बकरा पिछले 13 वर्षों से पुलिस विभाग का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। न कोई नियुक्ति पत्र, न वेतन, फिर भी जिम्मेदारी में किसी सिपाही से कम नहीं। यह बकरा पुलिस जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, जंगलों में गश्त करता है और बाजार ड्यूटी के दौरान भी थाने का प्रतिनिधित्व करता नजर आता है।

    चांदो थाना इन दिनों किसी बड़े केस की वजह से नहीं, बल्कि अपने इस अनोखे सदस्य के कारण चर्चा में है। थाने की पुलिस लाइन में जहां आमतौर पर डॉग स्क्वॉड दिखाई देता है, वहीं यहां एक बकरा पूरे अनुशासन के साथ जवानों के बीच मौजूद रहता है। स्थानीय लोग भी अब इसे थाने के स्थायी ‘जवान’ के रूप में पहचानते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बताया जाता है कि करीब 13 साल पहले यह बकरा एक कार्यक्रम के दौरान चांदो थाना लाया गया था और तत्कालीन थाना प्रभारी को भेंट किया गया था। कुछ समय बाद थाना प्रभारी का तबादला हो गया, लेकिन बकरा थाने में ही रह गया। इसके बाद जो भी थाना प्रभारी आया, उसने इसकी सहजता और शांत स्वभाव को देखकर इसे थाने से जुड़ा रहने दिया। धीरे-धीरे यह बकरा पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया।

    आज स्थिति यह है कि बकरा जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, जंगल क्षेत्र में गश्त पर भी उनके साथ निकलता है और सप्ताह में लगने वाले बाजार के दौरान खुद ही थाने से निकलकर बाजार तक जाता है। ड्यूटी खत्म होने के बाद समय पर वापस थाने लौट आना उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। शाम के वक्त मोर्चे पर जाकर खड़ा होना भी उसकी आदत में शामिल है।

    मजेदार पहलू यह है कि जब भी नया थाना प्रभारी चांदो थाने में पदभार संभालता है, तो सबसे पहले इस बकरे से उसका सामना जरूर होता है, मानो थाने में उसकी मौजूदगी एक अनकही परंपरा बन चुकी हो।

    चांदो थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह टेकाम बताते हैं कि यह बकरा वर्षों से थाने में रह रहा है। यह हर गतिविधि को देखता, समझता और अनुशासन में रहता है। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता और बिल्कुल शांत स्वभाव का है। पुलिसकर्मियों के बीच यह केवल एक जानवर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह माना जाता है।

    चांदो थाना का यह बकरा आज इस बात का प्रतीक बन चुका है कि वर्दी केवल पहनावे से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और अपनत्व से पहचानी जाती है। यही वजह है कि यह अनोखा ‘बकरा जवान’ लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है।

    ये भी पढ़िए…………

    शंकरगढ़ में 10 मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला, झारखंड के पांच आरोपित गिरफ्तार

    Post Views: 858
    Got In Police Duty Offbeat News
    Previous Articleशंकरगढ़ में 10 मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला, झारखंड के पांच आरोपित गिरफ्तार
    Next Article नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान

    September 6, 2026

    Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

    September 6, 2026

    शिक्षक एक पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता होता है: मंत्री रामविचार नेताम

    September 5, 2026

    13 साल बाद झीरम घाटी नरसंहार पर आया फैसला, कोर्ट ने सभी 10 आरोपितों को दोषी ठहराया; 32 मौतों से दहला था छत्तीसगढ़

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान

    September 6, 2026

    Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

    September 6, 2026

    Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’

    September 6, 2026

    Sudivya Kumar Sonu Political Journey: 2 चुनाव हारे, फिर लगातार दो बार जीते; ऐसे विधायक से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे

    September 6, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान
    • Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी
    • Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’
    • Sudivya Kumar Sonu Political Journey: 2 चुनाव हारे, फिर लगातार दो बार जीते; ऐसे विधायक से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे
    • सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक मौत, Sudivya Kumar Sonu Death से झारखंड में शोक; हार्ट अटैक की बात
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.