Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»एकाग्रता, संयम और मेहनत ही सफलता की कुंजी: मंत्री नेताम
    Chhattisgarh

    एकाग्रता, संयम और मेहनत ही सफलता की कुंजी: मंत्री नेताम

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने और परीक्षा तनाव को दूर करने के उद्देश्य से आज शनिवार काे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रांगण में “परीक्षा का तनाव–जीत की तैयारी” कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीन-हीन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एग्जाम फियर, स्ट्रेस और कन्फ्यूजन से निपटने के व्यावहारिक सूत्र बताए गए।

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मनीषा नेताम विशिष्ट अतिथि रहीं। जिले के वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई, जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव, एसडीएम आनंद राम नेताम, अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया।
    फेल हाेना अंत नहीं, बल्कि अगली तैयारी की शुरूआत : मनीषा
    दीन-हीन सेवा समिति की संचालक मनीषा नेताम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा से डरने के बजाय तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। परिणाम की चिंता छोड़कर नियमित रिवीजन, पॉइंट्स में अध्ययन और शिक्षकों से संवाद ही सफलता का आधार है। उन्होंने ओवरकॉन्फिडेंस से बचने, असफलता से न घबराने और लाइब्रेरी संस्कृति को अपनाने की सलाह दी। “फेल होना अंत नहीं है, बल्कि अगली तैयारी की शुरुआत है,” उन्होंने कहा।
    मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने विद्यार्थियों से अर्जुन जैसी एकाग्रता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य निर्माण का यह स्वर्णिम समय है, जिसे मोबाइल की लत या भटकाव में गंवाया नहीं जाना चाहिए। टेक्नोलॉजी का उपयोग सकारात्मक दिशा में, शोध और अध्ययन के लिए करना चाहिए। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा को रोक नहीं सकती, यदि संकल्प और अनुशासन मजबूत हो। “हमें अपनी प्रतिभा को दबाना नहीं, उसे उड़ान देनी है,” उन्होंने कहा।
    वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई ने अपने जीवन का प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक असफलताओं के बावजूद निरंतर परिश्रम से उन्होंने इंजीनियरिंग की और बाद में प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर 2018 बैच के आईएफएस अधिकारी बने। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता शोर नहीं करती, बल्कि मेहनत का परिणाम स्वयं बोलता है। तनावमुक्त रहकर बड़े सपने देखने और स्वयं से प्रतिस्पर्धा करने की सीख उन्होंने दी।
    कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक चरण है। संयम, सकारात्मक सोच, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता का वास्तविक मार्ग है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता का संचार किया।
    ये भी पढ़िए………
    https://offbeatnews.in/minister-ramvichar-netam-inaugurated-atal-complex-and-gave-big-indications-regarding-development-works/
    Post Views: 439
    Eklavya Vidyalaya Offbeat News Ramanujganj Ramanujganj Workshop
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleअटल परिसर का लोकार्पण: मंत्री रामविचार नेताम ने किया उद्घाटन, विकास कार्यों को लेकर दिए बड़े संकेत
    Next Article शिवरात्रि पर सजे देवघर धाम: गौरा संग आज विवाह, 3 किमी लंबी कतार; लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.