Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»सीमा पर अपराधियों की अब खैर नहीं, छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने बनाई संयुक्त एक्शन प्लान
    Chhattisgarh

    सीमा पर अपराधियों की अब खैर नहीं, छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने बनाई संयुक्त एक्शन प्लान

    रामानुजगंज के वन वाटिका में हुई अंतरराज्यीय बैठक, तस्करी, फरार अपराधियों और संगठित अपराध पर मिलकर होगी कार्रवाई
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर सक्रिय अपराधियों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रामानुजगंज के वन वाटिका में अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित की। बैठक में अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने, सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने और सीमा का फायदा उठाकर अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की रणनीति तैयार की गई।

    सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए सोमवार को रामानुजगंज के वन वाटिका में छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस के अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमा से जुड़े क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर चिंता जताई कि कई बार अपराधी एक राज्य में वारदात करने के बाद दूसरे राज्य की सीमा में प्रवेश कर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने साझा रणनीति तैयार की। निर्णय लिया गया कि किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर संबंधित थाना तत्काल दूसरे राज्य की पुलिस से संपर्क करेगा, जिससे अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई की जा सके।

    बैठक में गौवंशीय पशुओं की तस्करी, अवैध शराब की आवाजाही, मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अन्य संगठित अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और समय-समय पर संयुक्त जांच अभियान संचालित करने का निर्णय लिया।

    इसके अलावा दोनों राज्यों की पुलिस के बीच खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाने, वांछित अपराधियों का रिकॉर्ड साझा करने तथा संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर तालमेल से अपराधियों को सीमा का फायदा उठाने का अवसर नहीं मिलेगा और आम लोगों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

    बैठक में झारखंड के गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के एसडीओपी रोहित रंजन सिंह, सीडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह, भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष पासवान, रंका सर्किल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, रंका थाना प्रभारी रवि केशरी, चिनिया थाना प्रभारी बिकु रजक सहित दोनों राज्यों के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    छत्तीसगढ़ की ओर से रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू, त्रिकुंडा थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र, साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह, रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगे, त्रिकुंडा चौकी प्रभारी नवल किशोर दुबे, विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह, तत्तापानी चौकी प्रभारी संजय राम, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक चंदूलाल जैन तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।

    बैठक के समापन पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित समन्वय बनाए रखने और भविष्य में भी इस तरह की अंतरराज्यीय बैठकों का आयोजन जारी रखने पर सहमति जताई, ताकि सीमा पार होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    इसे भी पढ़ें……..

    रिम्स-2 पर बड़ा फैसला: आयोग ने निर्माण पर लगाई रोक, 222 एकड़ जमीन अधिग्रहण की पूरी रिपोर्ट तलब

    Post Views: 392
    Border Meeting Jharkhand Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरिम्स-2 पर बड़ा फैसला: आयोग ने निर्माण पर लगाई रोक, 222 एकड़ जमीन अधिग्रहण की पूरी रिपोर्ट तलब
    Next Article दुर्घटना में घायल गौ माता को मिला नया जीवन, हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की तत्परता आई काम
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    July 15, 2026

    झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.