बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस प्रशासनिक फेरबदल का असर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले पर भी पड़ा है। जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत नयनतारा सिंह तोमर का तबादला कर उन्हें नवा रायपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक बनाया गया है। वहीं, कोरिया जिला पंचायत के सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नयनतारा सिंह तोमर, जो अब तक जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं, उन्हें अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी को स्थानांतरित कर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है। आशुतोष चतुर्वेदी वर्ष 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश में अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनके वर्तमान और नवीन पदस्थापना इस प्रकार हैं-
इन्द्रजीत बर्मन – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर।
राजीव कुमार पाण्डेय – आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई से अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर।
भारती चन्द्राकर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नवा रायपुर अटल नगर।
दिनेश कुमार नाग – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा से महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर।
नयनतारा सिंह तोमर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज से अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर।
गोकुल राम रावटे – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली।
आशुतोष चतुर्वेदी – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज।
अभिषेक कुमार गुप्ता – अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
प्रभाकर पाण्डेय – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली से संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर।
शशांक पाण्डेय – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) रायपुर एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा चिप्स के अतिरिक्त प्रभार पर पदस्थ किए गए हैं।
अरुण कुमार वर्मा – अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर से आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी।
ऋषिकेश तिवारी – अपर कलेक्टर, बस्तर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़।
विनय कुमार पोयाम – अपर कलेक्टर, कबीरधाम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा।
प्रिया गोयल – आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी से उप आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर।
योगेन्द्र श्रीवास्तव – अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड रायपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया।
अतुल विश्वकर्मा – आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव से संयुक्त आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर।
रामप्रसाद आंचला – आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी से प्रवर श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम।
जी.आर. मरकाम – अपर कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव।
विजयेन्द्र सिंह – डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी।


राज्य सरकार का यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अब जिला पंचायत की जिम्मेदारी आशुतोष चतुर्वेदी संभालेंगे, जबकि नयनतारा सिंह तोमर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में नई जिम्मेदारी निभाएंगी।
इसे भी पढ़ें…..
48 लाख के मुआवजे पर सख्त हुआ कोर्ट, पुलिस विभाग की दूसरी वाहन भी कुर्क

