
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज वन विभाग की टीम ने अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर पर जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज के सहारे परिवहन की जा रही लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक को चोरपहरी डिपो में खड़ा कराया है।
वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई के निर्देश और वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बनो के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रामानुजगंज स्थित अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 9966 की जांच की गई। जांच में फर्जी दस्तावेज के आधार पर लकड़ी का परिवहन किया जाना पाया गया।
वन विभाग ने ट्रक से खम्हार, जामुन और नीलगिरी प्रजाति की कुल 89 लकड़ियां, जिनका कुल आयतन 22.074 घन मीटर बताया गया है, जब्त कर लीं। मामले में वन अपराध क्रमांक 21972/09 दर्ज करते हुए ट्रक को चोरपहरी डिपो में सुरक्षित रखा गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
कार्रवाई में वनपाल दयाशंकर, विजय बर्मन, सुसना भगत, राजनाथ, पिंटू मालाकार, मंगल राम और निखिल की सक्रिय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें……
मुआवजा दिए बिना मकान तोड़े जाने का विरोध, पत्थरबाजी के बाद लाठी चार्ज

