- मतदाता सूची से नाम विलोपन पर बवाल, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
- झारखंड में बदला मौसम: 56 मिमी बारिश, 60 किमी/घंटा रफ्तार से चली आंधी; कई जिलों में ओलावृष्टि, उड़ानें प्रभावित
- छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- काबुल पर एयरस्ट्राइक में 400 मौतें, 250 से ज्यादा घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव चरम पर
- जिन्ना नेहरू से बड़े राष्ट्रवाद थे : प्रोफेसर कपिल कुमार
- अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई: अब तक 11 आरोपित गिरफ्तार, बिहार-झारखंड से दो सरगना दबोचे
- Palamu : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पलामू के गुरियाही गांव में 15 साल से ससुराल में रह रहा था
- झुमरी तिलैया में LPG का विकल्प बना PNG, पाइपलाइन गैस से घरों और होटलों को बड़ी राहत
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का अभियान चलाया है। जिसके बाद एक अक्टूबर से बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल पंप में अब पेट्रोल नहीं दी जाएगी। इससे पूर्व जिले के सभी अनुविभाग के एसडीएम ने सभी पेट्रोल संचालकों की मीटिंग ली और उन्हें इस आदेश का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिया। अब बलरामपुर जिले के सभी पेट्रोल पंपों में इसका असर दिखने लगा है। जो लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आ रहे है…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के रामानुजगंज में गुरुवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर हाई स्कूल ग्राउंड स्थित सागर मोती फाउंडेशन के रमन अग्रवाल की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महराज परमात्मानंद गिरी शामिल हुए। 65 फीट का विशालकाय रावण का पुतला दहन सूरजपुर जिले के बंगाली समाज के द्वारा इस वर्ष 65 फीट के विशालकाय रावण की प्रतिमा बनाई गई थी। जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आधुनिक तकनीक और मजबूत सामग्री से बने इस रावण के पुतले को देखने हजारों लोग हाइस्कूल ग्राउंड में पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि महराज…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का अलग अलग अंदाज देखने को मिलता है। यहां आयुर्वेद और होमियोपैथी के डॉक्टर अंग्रेजी दवा तक लिख देते है। और तो और मरीज का इलाज झाड़-फूंक से भी करते है। यदि झाड़-फूंक से काम नहीं बना तब इंजेक्शन का कमाल दिखाते है। यही फर्जी इलाज से कई लोग निपट भी गए है। गरीब का खून चूसकर हड्डियों के भी दाम निकाल लेते है। इनके इलाज से मरीज ठीक नहीं सीधा परलोक वास करते है। बलरामपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसका कारण है, कोई ठोस…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक मेडिकल दुकान संचालक की लापरवाही से 8 वर्षीय मासूम की जान बीते शाम चली गई। मासूम की माैत के बाद स्थानीय लाेगाें में शाेक की लहर के साथ-साथ आराेपित के खिलाफ आक्राेश भी है। घटना ने मेडिकल स्टाेर संचालकाें पर कई सवाल खड़े कर दिये है। मेडिकल स्टोर संचालक अपने आप काे एमबीबीएस डाॅक्टर समझ खुद ही ईलाज करने लग रहे है। जिसका खामियाजा मासूमाें काे भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की गंभीरता काे देखते हुए शंभू मेडिकल दुकान के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मासूम का…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गई है। बलरामपुर जिले के सभी देवी मंदिरों में आज सुबह से ही प्रथमं मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। रामानुजगंज के कन्हर नदी तट पर स्थित मां महामाया मंदिर और सात पहाड़ियों से घिरी श्री मालकेतु पर्वत पर विराजमान मां वैष्णो देवी पहाड़ी मंदिर में आज सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। नवरात्र पर दूसरे राज्यों से आते है श्रद्धालु इधर, कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में आज शारदीय नवरात्र के प्रथमं दिवस मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज गुरुवार को मंत्रालय, महानदी भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्षों की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बलरामपुर जिले के शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया हैं। फिलहाल सूरजपुर के डीईओ अजय कुमार मिश्रा को बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त पदभार मिला है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि, बलरामपुर जिला…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थिति भारत माता चौक के पास जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार को सहकारी समितियों में खाद की किल्लत एवं वनभूमि पट्टाधारी किसानों की गिरदावरी नहीं कराने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रामानुजगंज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष केपी सिंह देव, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक मधु गुप्ता, रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि, बलरामपुर जिले के सहकारी समितियों में खाद की भारी किल्लत…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के चलते तीन महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, निमोनिया से ग्रसित मासूम को बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के ही एम्बुलेंस से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बीच रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधक और डॉक्टर्स पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनाें ने आज बुधवार काे बताया कि, बलरामपुर जिले के ग्राम पिंडरा निवासी सनम अगरिया अपनी तीन माह की बेटी मासूम…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार की रात लुत्ती बांध हादसे में अब तक एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। बीते शुक्रवार शाम को हादसे में इकलौते बचे राम वृक्ष ने अपनी मृत पत्नी, गर्भवती दो बहुएं और पोता-पोती समेत समेत पांचों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन था। मिली जानकारी अनुसार, राम वृक्ष ने अपनी मृत पत्नी का हिंदू परंपरा के अनुसार मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। वहीं उसी दो बहुएं गर्भवती थी, इसीलिए दोनों बहुएं और दोनों बच्चों को दफनाया गया। वहीं हादसे में…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनेशपुर ग्राम में हुए लुत्ती बांध हादसे में आज गुरुवार की सुबह एक और शव पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। अबतक पुलिस की टीम ने पांच शव बरामद कर लिया है। अभी भी दो लापता है, पुलिस टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इस मामले में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने आज गुरूवार काे हिन्दुस्थान समाचार काे बताया कि, हमारी पुलिस टीम 24 घंटे लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को लापता कार्तिक का शव आज सुबह करीब आठ…