- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। झारखंड सरकार के निर्देश पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा 10 जून 2025 से चलाए जा रहे मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतिम दिन गुरुवार 26 जून को विश्वविद्यालय में मानव श्रंखला एवं रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय भवन से संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थल तक मानव शृंखला के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा, कुलसचिव डॉ. सादिक रज़्ज़ाक, कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. उमेंद्र सिंह, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ कैसर, डॉ खेमलाल महतो, डॉ मृत्युंजय प्रसाद तथा विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर में भारी बारिश की संभावना है। वज्रपात और तेज अंधड़ की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे लगे उत्तरी ओडिशा–पश्चिम बंगाल तटों पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह प्रणाली समुद्र तल से लेकर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है, जिसके प्रभाव से…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में वैसे तो हर तारीख का अहम स्थान है। मगर 26 जून की तारीख का संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग…
हजारीबाग। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बुधवार को हजारीबाग की दुकानें बंद रही। उल्लेखनीय हो कि, गत रविवार को उत्तम यादव ग्रुप के अपराधियों की ओर से शहर के श्री ज्वेलर्स जेवर दुकान में गोली चलाई थी। इसके विरोध में हजारीबाग स्वर्णकार व्यवसायी संघ और फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त आह्वान पर दुकानें बंद रही। गोलीबारी की घटना ने न केवल स्वर्ण व्यापारियों को बल्कि पूरे कारोबारी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही…
हजारीबाग। भारतीय स्टेट बैंक हजारीबाग की मुख्य शाखा में बुधवार को 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक और वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सदर ब्लड बैंक हजारीबाग के सहयोग से ग्राउंड फ्लोज में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान महादान का कार्यक्रम चला। इस मौके पर जयप्रभा नगर निवासी अखौरी आदित्य सहाय ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि पिता और वर्ल्ड केयर फाउंडेशन के सचिव अखौरी ब्रजेश सहाय के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर रक्तदान किया। उन्हें काफी शुकून मिला…
हजारीबाग। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान ( PM-USHA) के मल्टीडिसीप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी(MERU) प्रोजेक्ट के तहत ‘एप्लीकेशन ऑफ मेटलैब इन टीचिंग एंड रिसर्च’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 24 और 25 जून 2025 को विभावि संचालित यूसेट कैंपस में हुआ। विशेषज्ञ के रूप में एलमैक्स सिस्टम सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के पिकान मजूमदार आए हुए थे। साथ ही साथ सेल्स मैनेजर श्री मिहिर कर्माकर एवं मैथवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रशून बनर्जी भी आए थे। कार्यशाला का प्रारंभ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० चंद्र भूषण शर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नई तकनीक सीखने के…
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान माला के दूसरे दिन मंगलवार को प्रो हीरामन तिवारी ने व्याख्यान देते हुए राम मनोहर लोहिया, रामचरितमानस एवं मातृभाषा के बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वह भारतीय ज्ञान परंपरा के कल के विषय को आगे बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के मल्टी डिसीप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (MERU) प्रोजेक्ट के तहत किया गया। मंगलवार के व्याख्यान का प्रारंभ उन्होंने समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया का निबंध, रामकृष्ण और शिव पर चर्चा के साथ की। बताया कि जैसे पत्थरों और…
रांची। झारखंड के दक्षिण पश्चिमी जिलों में 26 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढवा, चतरा और लातेहार शामिल है। इसके अलावा 28 जून तक गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60.4 मिमी जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई। वहीं…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा अब न सिर्फ राज्य का बल्कि देश का एक प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन बन चुकी है। ओडिशा की पुरी रथ यात्रा महोत्सव के बाद रांची की यह रथयात्रा भारत की दूसरी सबसे बड़ी पारंपरिक रथयात्रा के रूप में पहचानी जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि धुर्वा जगरनाथपुर रथयात्रा को कब वैश्विक पहचान मिलेगी। जगरनाथपुर रथयात्रा को राष्ट्रीय और वैश्विक धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थान दिलाने पर मांग उठने लगी है। जगन्नाथपुर मंदिर धुर्वा के प्रथम सेवक सेवायित सह जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सदस्य और बड़कागढ़ स्टेट के प्रत्यक्ष…
रांची। भाजपा शासित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा दलित, आदिवासी, पिछड़ों के अत्याचार और उत्पीड़न का हब बन गया है। इस पर प्रधानमंत्री संज्ञान लें। यह आरोप लगाते हुए आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने यह बात कही। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज भाजपा शासित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा राज्य दलित, आदिवासी और पिछड़ों के अत्याचार व उत्पीड़न का हब बनता जा रहा है, जो देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। अगर इसी तरह इन वर्गों पर जुल्म, अत्याचार, व्याभिचार, उत्पीड़न होता रहा, तो आने वाले दिनों में जातीय संघर्ष की…