- फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित ‘बाबू पान दुकान’ समेत दो दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत के साये में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात का समय होने और दुकानें…
रांची। राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में…
रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम को नकदी, कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेजों के साथ-साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित एक चावल आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के ठिकानों से कीमती शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद व्यापारियों के परिसरों से शराब की बरामदगी ने आयकर…
पलामू। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के लठैया के गम्हरिया गांव में पत्नी के मायके से ससुराल नहीं जाने के बाद कहा सुनी में दामाद ने चाकू से पत्नी, ससुर और साली पर हमला कर दिया। इस घटना में ससुर की मौत हो गई, जबकि पत्नी-साली गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से आरोपित दामाद फरार है। घटना गुरुवार देर रात हुई। ससुर की पहचान…
रांची। रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के प्रशासनिक भवन में गुरुवार को आदिवासी छात्र संघ, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) छात्र संघ और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने संयुक्त रूप से तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। छात्र संगठनों के नेताओं ने बताया कि यह विरोध विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ के तहत केंद्रीय स्तर पर भेजे गए प्रतिभागियों के चयन में पक्षपात और अनियमितता के आरोपों को लेकर किया गया है। आदिवासी छात्र संघ के डॉ. श्यामा…
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और यूजीसी को कड़ा संदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने यूजीसी के नए नियमों को प्रथम दृष्टया अस्पष्ट और दुरुपयोग की आशंका से भरा बताते हुए उन पर रोक लगा दी है। अदालत ने साफ किया है कि जब तक मामले का अंतिम निपटारा नहीं हो जाता, तब तक पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे। नई दिल्ली में यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ…
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख नेता अजित पवार (66) का गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्रि दी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितीन गडकरी, रामदास आठवले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित प्रमुख नेताओं ने अजीत पवार को पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटा पार्थ पवार, जय पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अजित पवार को आखिरी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में रोड सेफ्टी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इस मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। मैराथन जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसकी थीम ‘सीख से सुरक्षा’ रखी गई थी। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों…
रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरूवार काे रांची सहित कुछ अन्य जिलों में छापेमारी की है। यह छापेमारी बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार के रांची के कांके रोड, रातु रोड और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है। टीम ने मिल के संचालन, लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग की टीम सभी कैश ट्रांजेक्शन, बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके तहत चालू लेन-देन, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की भी पड़ताल की जा…
कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर में हुए भीषण गोदाम अग्निकांड ने भयावह रूप ले लिया है। आग बुझने के बाद सामने आ रही तस्वीरें और आंकड़े लगातार दहला रहे हैं। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 27 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच लापरवाही के आरोप में एक गोदाम मालिक की गिरफ्तारी हुई है और प्रशासनिक चूक को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर स्थित दो गोदामों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे…
