Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जाने का मामला अब भयावह रूप ले चुका है। शनिवार को जांच में चार और बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई, जिससे संक्रमित बच्चों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस चौंकाने वाले खुलासे से पूरे स्वास्थ्य तंत्र में हड़कंप मच गया है। रांची से विशेष जांच टीम शनिवार को चाईबासा पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू की। टीम के अधिकारियों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में सदर अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र में पांच बच्चे एचआईवी…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के सदर अस्पताल में बच्चों को ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) संक्रमित खून चढ़ाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने रविवार को इसे लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य संपोषित हत्या का प्रयास बताया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाया गया और अब सभी बच्चे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए हैं। अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्य हो जाती है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की चौंकाने वाली घटना ने राज्यभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त एक्शन लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी सहित संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी है।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए…

Read More

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की तरफ से ऑब्जर्बर बनाया गया है। इसको लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी कर दी है। बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर बनाए जाने के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है। मंत्री ने कहा है कि यह सौभाग्य की बात है…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने…

Read More

रांची। रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से कुल 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि…

Read More

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज में सुपारी लेकर हत्या करने से पहले अपराधी हसन अली की हत्‍या कर दी गई। 18 अक्टूबर को हुए इस हत्याकांड का शनिवार को उद्भेदन हुआ। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन गोली, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को कार्यालय सभागार में पत्रकारों को बताया कि हसन अली ने शाहपुर के एकराम कुरैशी की हत्या करने के लिए पांच लाख रूपए की सुपारी ली थी। ढाई…

Read More

रामगढ़। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नहाए खाए के दिन छठ व्रतियों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर इस त्यौहार को शुरू किया। व्रतियों ने भगवान सूर्य को साक्षी मानकर इस महापर्व की शुरुआत की। दामोदर नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगाई और महापर्व छठ शुरू किया। शहर के बिजुलिया तालाब, जारा बस्ती तालाब के अलावा रजरप्पा भैरवी नदी व दामोदर नदी में भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जिले के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने इस महापर्व की शुरुआत की। नहाए खाए के दिन श्रद्धालुओं ने कद्दू…

Read More

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित आठ लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहें हैं। दोनों घटना एक ही सड़क और थाना क्षेत्र की है। पहली घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लेन सर्विस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप की है, जहां दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यकि की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत नन्दु राय का शव देख गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत काट दिया गया। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला- छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाम…

Read More