- बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा (संवाददाता)। कोडरमा के विनीत स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी के अभय कुमार सिंह झारखंड अंडर 16 क्रिकेट टीम में चयनित हो गए है। आपको बताते चले कि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए क्रिकेट की ऊंचाइयों को छूने के लिए ये पहला कदम है जो खिलाड़ी का निरंतर बेहतर प्रदर्शन ही उसके उज्जवल भविष्य का निर्धारण करता है। कोडरमा के सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को यह विश्वास है आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाकर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन करेगा। कोडरमा जिले मे निर्मित विनीत स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी में अभय पिछले 2…
नई दिल्ली (विष्णु पांडेय)। भारतीय टीम के ‘चेज़ मास्टर’ और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली का नाम सुनते ही पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेली गई 82 रनों की पारी, मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई इनिंग समेत कई मैच विनिंग पारियां याद आती हैं। विराट कोहली का नाम आज दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार है और इसके पीछे उनका खेल के प्रति प्यार और समर्पण हैं जिसने दिल्ली के एक साधारण परिवार के लड़के को इन बुलंदियों तक पहुंचाया…
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ और बेहद रोमांचक इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज करके टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं इंग्लैंड की इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन आस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति : चुनौतियां एवं संभावनाएं’ रखा गया था। बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में सहायक होगा। इस शिक्षा नीति में अपार संभावनाएं हैं। बच्चों के करियर और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिहाज से यह बहुत ही कारगर होगा। नीति को लागू करने में चुनौतियां होती हैं और जो समस्याएं सामने आती हैं, उसका समाधान मिलकर किया जाता है। बतौर…
नाला। नाला प्रखण्ड क्षेत्र के बंदरडीहा पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी विभाग के अलग अलग स्टाल लगाया गया था। जिसमें झारखण्ड सरकार के मुख्य जनलोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने तथा उनका शत प्रतिशत लाभ सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिलाने के हित में सरकार प्रतिबद्ध हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार, अंचलाधिकारी सुनिता किस्कु, झामुमो नेता जनार्दन भंडारीे, एसएलपीएसकेबीपीएम गणेश महतो, जेआरपी बाबली यादव, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया एवं पंचायत क्षेत्र गण्य मान्य सदस्य एवं…
अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गोपाल मंदिर के बाहर पहुंचे थे। मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां फेंकी हुई थी। सूरी को जब इस बाबत पता चला तो वह मंदिर के बाहर पहुंचे। सूरी ने वहां मूर्तियों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को लेकर धरना दिया था। बताया जा रहा है कि धरने में ही एक युवक भी बैठा हुआ था, जिसने मौका मिलते ही सूरी पर…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी है। वे घायल हैं और उन्हें फौरन अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर है। घटना में इमरान के एक सांसद फैसल जावेद समेत 4 समर्थक जख्मी हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, इमरान का मार्च पंजाब के वजीराबाद इलाके में पहुंचा था। इमरान जिस कंटेनर पर मौजूद थे। उसके करीब फायरिंग हुई। PTI नेता इमरान…
हजारीबाग. हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निरीक्षण के लिए बुधवार को आए स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह की खिदमत में पूरा प्रशासनिक महकमा लगा रहा, वहीं अस्पताल गेट के बाहर महिला का प्रसव हो गया और नवजात की जान चली गई. दरअसल स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के दौरान अस्पतालकर्मियों ने सभी को गेट के बाहर ही रोक दिया. उसमें एक महिला प्रसूति कटकमदाग स्थित कूद निवासी नुसरत परवीन भी थी. वह प्रसव के लिए परिजनों के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज आयी थी. उसे भी गेट के बाहर रोक दिया गया. महिला दर्द से छटपटाती और चिल्लाती…
हजारीबाग. कैथोलिक ईसाई समुदाय के लोगों ने बुधवार को हजारीबाग के हुरहुरू सिमेट्री रोड स्थित कब्रिस्तान में अपने-अपने दिवंगत पूर्वजों को याद किया. साथ ही उनके लिए प्रार्थना सभा की. इसके लिए ईसाई समुदाय के लोगों ने बहुत पहले से ही कब्रिस्तान की साफ सफाई और अपने-अपने कब्र की रंग रोगन की थी. वहां फूल-माला से सजा कर मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाई गई. इस अवसर पर अहले सुबह बिशप आनद जोजो के नेतृत्व में पल्ली पुरोहित अंटोनी, पुरोहित फादर टॉमी, फादर रेमंड सोरेंग, फादर अब्राहम, फादर मनोज तिर्की, फादर प्रबल खाखा, फादर रोशन किंडो, फादर बिजय एक्का, फादर समीर केरकेट्टा,…
हजारीबाग। सर्वधर्म मानवता मंच से जुड़े समाजसेवी बुलबुल जैन का निधन हो गया. उनके निधन पर डेली मार्केट स्थित कार्यालय में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए मंच के जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि मंच ने एक कुशल समाजसेवी को खो दिया. मंच के संस्थापक निसार खान ने कहा कि बुलबुल जैन मृदुभाषी, मिलनसार, निष्ठावान तथा प्रखर समाजसेवी थे. शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठीन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य व सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. शोक सभा में विवेक…
