Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026

    एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    • स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म
    • अचानक बदला झारखंड का मौसम! रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 13 सितंबर तक येलो अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»श्रीलंका पर जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में, आस्ट्रेलिया T20 WC 2022 से बाहर
    Sports

    श्रीलंका पर जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में, आस्ट्रेलिया T20 WC 2022 से बाहर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 5, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ और बेहद रोमांचक इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज करके टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं इंग्लैंड की इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन आस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। 

    इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने पथुम निसानका की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए  42 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाते हुए मैच में जीत दर्ज कर ली। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रुप ए में ऐसा रहा अंकों का खेल

    ग्रुप ए की तीन टीमों न्यूजीलैंड, इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया ने 7-7 अंक अर्जित किए थे, लेकिन सबसे बेहतर नेट रन रेट न्यूजीलैंड का रहा जो पहले नंबर पर 7 अंक के साथ रही। वहीं इंग्लैंड का नेट रन रेट आस्ट्रेलिया से बेहतर रहा और वो 7 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि 7 अंक के साथ ही इन दोनों टीमों के मुकाबले खराब रन रेट के आधार पर तीसरे नंबर पर कंगारू टीम रही और उसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 मे सेमीफाइनल की होड़ से बाहर होना पड़ा। वहीं ग्रुप ए में श्रीलंका की टीम 4 अंक के साथ चौथे, 3 अंक के साथ आयरलैंड पांचवें और 2 अंक के साथ अफगानिस्तान की टीम छठे स्थान पर रही। 

    इंग्लैंड की पारी, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

    इंग्लिश टीम का पहला विकेट जोस बटलर के तौर पर गिरा और उन्हें 28 रन पर हसरंगा ने आउट कर दिया। इसके बाद एलेक्स हेल्स 7 रन बनाकर जबकि हैरी ब्रुक भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन को चार पर लाहिरू कुमारा ने जबकि मोइन अली को एक रन पर धनंजय डी सिल्वा ने आउट कर दिया। सैम कुर्रन ने 6 रन के स्कोर पर कैच आउट होकर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाबाद 42 रन जबकि क्रिस वोक्स ने नाबाद 5 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। 

    श्रीलंका की पारी, पथुम निसानका का अर्धशतक

    श्रीलंका टीम का पहला विकेट कुसल मेंडिस के रूप में गिरा और क्रिस वोक्स ने उन्हें 18 रन के स्कोर पर लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट करवा दिया। वहीं धनंजय डी सिल्वा 9 रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर आउट हो गए। टीम का तीसरा विकेट चरिथ असलंका के रूप में गिरा जिन्हें बेन स्टोक्स ने 8 रन पर मलान के हाथों कैच करवा दिया। वहीं पथुम निसानका ने 45 गेंदों पर 5 छक्के व 2 चौकों की मदद से 67 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन उनकी इनिंग का अंत आदिर राशिद ने कर दिया।

    कप्तान दसुन शनाका को 3 रन के स्कोर पर मार्क वुड ने आउट कर दिया। इसके अलावा भानुका राजपक्षा 22 रन तो वहीं वानिंदु हसरंगा 9 रन पर रन आउट हो कर पवेलियन लौट गए जबकि चमिका करुणारत्ने बिना खाता खोले ही मार्कवुड की गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से तीन विकेट लेकर मार्क वुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    एलेक्स हेल्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिथा।

     

    Post Views: 317
    England vs Srilanka T20 World Cup 2022
    Previous Articleगौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति : चुनौतियां एवं संभावनाएं’ पर सेमिनार का आयोजन
    Next Article जन्मदिन विशेष: 3 साल की उम्र में थामा बैट, पिता की मौत के बावजूद पूरा किया मैच, जानें विराट कैसे बने ‘किंग कोहली’
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    May 30, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026

    तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक : मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा

    May 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026

    एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला

    September 9, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?

    September 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.