- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ ने गुआ गोलीकांड की बरसी की पूर्व संध्या पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो.)–कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शहीदों के सपनों से आज सबसे बड़ा विश्वासघात उन्हीं के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो गुआ गोलीकांड की शहादत को भूल रही है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर 1980 को गुआ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर कांग्रेस सरकार के शासनकाल में पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें कई निर्दोषों की जान गई थी। उस समय…
हरिद्वार। श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का संगम आज उस समय साक्षात दिखाई दिया जब पितृपक्ष की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने पितरों का स्मरण किया और तर्पण व पिण्डदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आज से आरंभ हुआ 16 दोनों का पितृपक्ष अमावस्या तक चलेगा। इस दौरान सनातन में आस्था वाले लोग प्रतिदिन पवित्र स्नान, तर्पण, पिंडदान, नारायणी पूजन और ब्राह्मण भोज कराकर अपने पितरों की आत्मा को तृप्त करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में किया गया तर्पण व श्राद्ध वंशजों को अखंड आशीर्वाद…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-02 मामले को 11 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसबा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रांची में संवाददाताओं से बातचीत में इसकी जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस की ओर से की गई नृशंस हत्या और नगड़ी के आदिवासी रैयतों से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-2 (रिम्स 2) के नाम पर हेमंत सरकार की ओर से जमीन छीने जाने को भाजपा ने गम्भीरता से लिया है। पार्टी ने पहले भी सदन से लेकर सड़क…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश रुकी है, लेकिन बारिश के रुकते हैं गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य में कहींं हल्की, तो कही मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान मध्यम दर्जे की हवा ( 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। झारखंड में इन दिनों दिन में भारी…
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त किया है।पुलिस शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया है। इस धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन के निर्देश पर रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम दो जेसीबी मशीन के साथ भगहर भंडार गांव के जंगली क्षेत्रों में विभिन्न स्थानो में बने अवैध शराब के भट्टी को ध्वस्त किया। पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने रविवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 युवतियों समेत कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किये हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रांची पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की गयी। छापेमारी में 11 युवती और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। युवतियां मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं। सभी का…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते मंगलवार की देर रात हुए लुत्ती बांध हादसे में अब तक छह लोगों का शव बरामद हो गया है। आज रविवार को हादसे में प्रभावित लोगों ने तातापानी एनएच 343 जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन से हादसे में पीड़ित परिवार को नौकरी, 50-50 लाख रूपये मुआवजा और जिनका घर बाढ़ में बह गया है उनके लिए तत्काल आश्रय का निर्माण करवाया जाए। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, खैरवार समाज के अध्यक्ष अमित सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन मौजूद रही। आज रविवार को लुत्ती बांध प्रभावित, खैरवार समाज…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते देर रात एक नर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन अमला सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे। आज रविवार काे नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रामानुजगंज वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज के जंगल किनारे बीते देर रात एक नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही देर रात वन अमला, पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम रविवार तड़के रेलापराल इलाके में सर्च अभियान पर निकली। सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में भाकपा…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। बीते दिनों बलरामपुर जिले के लुत्ती बांध टूटने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस बार सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत गेरसा में आज शनिवार की सुबह अचानक तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण गेरसा बांध टूट गया है। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। बांध के टूटने से नीचे की ओर लगभग 30 एकड़ फसल पानी में डूबकर खराब होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की सुबह…