Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बुधवार को रेपो रेट में 0.25% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। हालांकि FD पर अब ज्यादा ब्याज दरें मिलेंगी। 1 अगस्‍त 2018 के बाद रेपो रेट की सबसे ऊंची दर है। तब रेपो रेट 6.50% थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक है। ब्याज दरों पर फैसले के लिए 6…

Read More

गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिले में एक इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या करने के बाद शव को जलाकर बीच सड़क पर फेंक दिया गया है। सड़क पर जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव खंडौली मोड़ के समीप पाया गया है। युवक की पहचान बिरनी थाना इलाके के खंगराडीह निवासी बबन सिंह के पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। मामले की छानबीन…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय):  झारखंड में आज यानी 8 फरवरी को खाद्यान्न राइस और फ्लावर मिल के कारोबारी अपना कारोबार बंद रखेंगे. व्यापारियों ने कृषि बाजार पर 2 फीसदी शुल्क वसूलने की सरकार की तैयारी के खिलाफ यह फैसला लिया है. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक झारखंड राज्य कृषि उत्पादन और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के जरिए सरकार कृषि बाजार शुल्क वसूलना चाह रही है. जबकि साल 2015 में ही कृषि बाजार शुल्क की व्यवस्था को हटा दिया गया था. इसकी वजह से 73 से ज्यादा राइस मिलें खुलीं. अगर बाजार शुल्क वसूला जाएगा तो ट्रेडर्स और उपभोक्ताओं को महंगाई…

Read More

जिंदयारिस: तुर्किये और सीरिया में भूकंप के चलते अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 30 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना भी मिल रही है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत से राहत-बचाव दल तुर्किये पहुंच चुका है। मेडिकल टीम भी मौजूद है। सीरिया में मलबे के नीचे फंसी एक गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दिया। उत्तरी सीरिया में एक घर के मलबे से एक नवजात शिशु को जीवित निकाला गया। इस दौरान नवजात अपनी मां की गर्भनाल से बंधा हुआ था। बता…

Read More

रामगढ़ : रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो ने आज नामांकन दाखिल किया। इससे पहले अपने सहयोगियों के साथ रजरप्पा जा कर मां छिन्नमस्तिके के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी रजरप्पा पहुंचे। बजरंग महतो, रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी के पति हैं। उपचुनाव का ऐलान होते ही बजरंग महतो ने अपनी दावेदारी पेश की थी। तब शीर्ष कांग्रेसी नेताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से इसका संकेत भी दिया था कि बजरंग महतो ही उम्मीदवार होंगे। मां के आशीर्वाद के साथ अब जनता का आशीर्वाद…

Read More

नई दिल्ली : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जिंदगी का स्पेशल डे फाइनली आ गया है। इस कपल को पति-पत्नी के रूप में देखने के इंतजार में बैठे फैंस की यह तमन्ना बस कुछ ही घंटों में पूरी हो जाएगी। बाराती पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में यह कपल सात फेरे लेगा। जिस जगह सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेंगे, वह जगह किसी महल से कम नहीं है। ‘बावड़ी’ में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा सिद्धार्थ और कियारा की शादी करण जौहर, शाहिद कपूर और कई सेलेब्स के बीच होगी। हल्दी, संगीत, मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन पूरे हो चुके…

Read More

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय रूसा के बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक सोमवार को कुलपति सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ मुकुल देव नारायण देव ने की। डॉक्टर देव ने सदन में रखे गए मुद्दों की जानकारी लेते हुए उसे अविलंब क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला महाविद्यालय रामगढ़ और चतरा में उपस्करों की आपूर्ति के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा इस संबंध में कुलपति ने निर्देश दिया कि आपूर्ति किए गए उपस्करो की गुणवत्ता से सभी समझौता नहीं किया जाए। विश्वविद्यालय के 19 विभागों के साथ 6…

Read More

जोधपुर। सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को जोधपुर हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। यात्री की पहचान मित्रा बानो के रूप में हुई है। उन्हें जोधपुर के गोयल अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 61 वर्षीय महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मित्रा बानो जम्मू-कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली थीं। जोधपुर एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई, तब महिला का बेटा मुजफ्फर भी उसके साथ था। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/ranchi-jack-10th-12th-board-practical-exam-starts-from-today-read/

Read More

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2023 परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी हो चुका है। वहीं आज से प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल एसेसमेंट भी लिया जा रहा है। इसके लिए दो दिन पहले की सभी स्कूल-कॉलेजों को निर्देश दे दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल एसेसमेंट आज से शुरू होकर चार मार्च तक ली जाएगी। इन दोनों तरह के मूल्यांकन में साढ़े सात लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। दोनों परीक्षाएं वैसे सभी स्कूल कॉलेजों में ली जा रही हैं, जहां इंटर तक की पढ़ाई होती…

Read More

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के बीच सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को सात समूहों में बांटा गया था। सभी प्रशिक्षुओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही फलों और सब्जियों से कला का बेहतरीन नमूना प्रस्तुत किया। प्रशिक्षुओं ने शिमला मिर्च और अंगूर से खजूर के पेड़, तरबूज और खीरा से पिंजड़ा और चिड़ियां समेत कई कलात्मक और रचनात्मक वस्तुएं बनाकर अपनी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप-ए की रचिता एवं सचिन कुमार के समूह, द्वितीय स्थान ग्रुप-बी की विनीता कुमारी…

Read More