Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन की चौकसी से काठमांडू केंद्रीय जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया व्यक्ति मोहम्मद अब्दुल है, जो नेपाल में रहकर सोने की तस्करी करता था और पिछले पांच वर्षों से काठमांडू की केंद्रीय जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को नेपाल में एक उग्र जनआंदोलन के दौरान काठमांडू केंद्रीय जेल में जेल ब्रेक की घटना हुई। जिसका फायदा उठाकर मोहम्मद अब्दुल जेल से फरार हो गया और नेपाल से भागकर भारत में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था संधारण को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारी और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी बनाया गया है, वहीं सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साईबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है। कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को…

Read More

पेरिस। नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के लगभग हर बड़े शहरों में लोग बुधवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कूड़ेदान में आग लगाई और कई जगहों पर पुलिस से भिड़ गए। इस विरोध प्रदर्शन के बीच सेबेस्टियन लेकोर्नू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी ले ली। राष्ट्रपति मैक्रों ने दो दिन पहले ही लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया था। गृहमंत्री बी. रेतेलो ने मीडियाकर्मियों को बताया…

Read More

पलामू। पलामू की छतरपुर पुलिस ने सीएसपी बैंक लूटने की योजना बनाते चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पकड़े जाने से दो ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) बैंक लूटकांड का खुलासा हुआ है। उनके पास से देशी कट्टा, रिवालवर, दो गोली, लूटा हुआ लैपटॉप, मोबाइल, एक स्कूटी और चार वॉकी-टॉकी बरामद किया गया है। चार लुटेरों में से एक के खिलाफ शहर थाना मेदिनीनगर, छतरपुर और रांची के खलारी थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना प्राप्त…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला में हुए भूमि घाटाला मामले में निलंबित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) विनय चौबे की जमानत याचिका पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 सितंबर निर्धारित की है। हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) रहते हुए भूमि घोटाला करने के आरोपित निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग एसीबी अदालत में हुई सुनवाई के दौरान एसीबी और बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। एसीबी की ओर से लिखित बहस जमा करने के लिए समय देने का आग्रह किया,…

Read More

रांची। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद ने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े ने देखते ही देखते बस्ती में हंगामे का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय उसने स्पष्ट कर दिया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को रुक-रूककर हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार)भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।वातावरण में मौजूद नमी के साथ हवा का दबाव बनने से रायपुर शहर में खंड वर्षा जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी ओडिशा तट और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट से…

Read More

पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। सारे कर्मी हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार को लेकर झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई से जुड़े सारे कर्मी सुबह एकत्रित हुए और छहमुहान स्थित कार्यालय और समाहरणालय स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि गत एक जून…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले पस्ता थाना अंतर्गत झलेरिया गांव में साेमवार काे बुजुर्ग का शव मिला है। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग का शव सेमरसोत से डौरा जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले झलेरिया गांव के जंगल में राजपुर के खुटहनपारा निवासी मुंद्रिका सोनी का जला हुआ पुलिस काे बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले काे लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के राजपुर खुटहनपारा निवासी मुद्रिका साेनी 72 वर्षअपने घर से कल रविवार दाेपहर अपने घर से बिन बताए कही निकल गए थे। परिजनाें ने अपने स्तर से ढूढ़ने…

Read More