Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। विजयादशमी के अवसर पर बीते गुरुवार को बलरामपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पूजा के बाद देवी दुर्गा की मूर्ति का पारंपरिक तरीके से देर रात तक विसर्जन किया गया ।इस दौरान पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में मां दुर्गा की जय जैसे नारे गूंजते रहे। ढोल-धाक की थाप पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे झूमते-नाचते देखे गए। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुईं। नगर की सड़कों से गुजरती यात्रा ने माहौल को पूरी तरह धार्मिक रंग में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार की रात भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू और निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ़ बम सिंह के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि, मूलचंद साहू ने बम सिंह पर मुक्के से हमला किया और जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद राजेश सिंह बम ने सीतारामडेरा थाना में मूलचंद साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई…

Read More

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास एनएच 39 पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कमल कुजूर (30) के रूप में हुई है। कमल लातेहार जिले के बरवाडीह के रहने वाले थे। वह एक प्राइवेट स्कूल में पीटी टीचर के रूप में कार्यरत थे ,वहीं बरवाडीह में वह मुफ्त फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर का संचालन भी करते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह अपने मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहे थे। इसी बीच डिग्री कॉलेज के निकट सामने से आ रहे पिकअप…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी एवं बहु के साथ बदसुलूकी करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। अमृत नगर समिति के सदस्यों ने उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना को लेकर प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक प्रीति किस्कू अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थी। गुरुवार रात में वह अमृत नगर में थी। वहां समिति के सदस्यों ने उनके साथ बदसुलूकी की। इसका विरोध करने पर…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को “विजयादशमी” के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा की ओर से आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाने में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अजय कुमार साहू सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने विधि-विधान से शस्त्रों को सजाकर उनकी पूजा की। पूजा में लोकाचार परंपरा को निभाते हुए भतुआ की बलि भी दी गई। थाना प्रभारी अजय साहू ने कहा कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है आज के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है इसी परंपरा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में नवमी की देर रात दुर्गा पूजा उत्सव के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब नशे में धुत कुुुछ युवकों ने कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में जमकर उत्पात मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों ने नशे की हालत में पहले पंडाल परिसर में हंगामा किया और फिर बाहर खड़ी कई गाड़ियों पर पत्थरबाजी कर उनके शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में खूंटाडीह के रहने वाले सूरज गोराई और सुमित उर्फ कल्लू सहित उनके कई साथी शामिल थे। आरोप है कि ये युवक अक्सर नशे में असामाजिक गतिविधियों को…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक बढ़ा हुआ है। जिसको देखते हुए 28 सितंबर को ऑफबीट न्यूज और हिंदी दैनिक वर्ल्ड विजन न्यूज में प्रकाशित खबर ‘नहीं आ रहे बाज : झोलाछाप डॉक्टरों के अलग-अलग अंदाज’ पर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया है। बीते मंगलवार को टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने इनलोगों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। मिली जानकारी अनुसार, बीते मंगलवार को जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा की उपस्थिति में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के तमाड़ प्रखंड स्थित प्राचीन मां दिउड़ी मंदिर में वैसे तो हर दिन हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। लेकिन नवरात्र में यहां का अनुष्ठान खास माना जाता है। मान्यता के अनुसार करीब 200 वर्षों से पारंपरिक बलि देने की प्रथा चली आ रही है। विशेषकर महानवमी के दिन मंदिर प्रांगण में सैकड़ों बकरे–भैंसों की बलि दी जाती है। श्रद्धालु मानते हैं कि इस परंपरा के साथ पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। भक्तों का विश्वास है कि मां दिउड़ी सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वीकार करती…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी के प्रख्यात व्यवसायी कृष्ण कुमार पोद्दार (केके पोद्दार) का मंगलवार को निधन हो गया। मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। केके पोद्दार राजधानी रांची के प्रमुख व्यवसाईयों में से एक थे। वे झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दो बार अध्यक्ष भी रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र बसंत पोद्दार, हेमंत पोद्दार और शिशिर पोद्दार सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। केके पोद्दार के निधन से राज्य के व्यवसाय जगत में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा एक अक्टूबर को उनके…

Read More