- युवक से मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में घुमाने का आरोप: वीडियो वायरल; काउंटर एफआईआर दर्ज, जांच जारी
- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी पर चल रहे 15 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में फैसला सुनाया गया। इस केस में मुख्तार अंसारी को दस वर्ष की कैद और पांच लाख का जुर्माना लगा है। अफजाल पर फैसला थोड़ी देर में फैसला सुनाया जाएगा। गैंगस्टर के मामले में पुलिस ने वर्ष 29 नवंबर 2005 में तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय, उनके गनर सहित सात लोगों की बसनिया गांव के सामने गोलियों से भूनकर हत्या करने का मुकदमा को भी आधार बनाया था। इसके अलावा कोयला व्यवसायी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण कांड को भी…
रांची। मेसरा ओपी क्षेत्र के पास चुट्टू रिंग रोड स्थित वेल्डिंग गैराज में टैंकर फटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8.30 बजे की बतायी जा रही है। दुर्घटना में संजू कुमार मल्लिक (40 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत होने की बात बताई जा रही है। घायलों के नाम मोइनुद्दीन और माणिक है। जिनका इलाज रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
मुंबई, काली दास पाण्डेय। इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों में निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ भी शामिल है हालांकि कई फिल्में इस हफ्ते में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई हैं जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत मणि रत्नम की फ़िल्म ‘पीएस 2’ और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती और अमरीन की डेब्यू फ़िल्म ‘बैड बॉय’ शामिल है। वहीं सलमान खान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी सेकन्ड वीक में चल रही है। उसके बावजूद अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज की गई फिल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ को सिनेमाघरों में बेहतरीन ओपनिंग मिली है। …
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनावल में सेमरवा के वर्तमान कांग्रेस सरपंच के भाई रामपति पंडो एवं उनकी पत्नी मोहरमनिया देवी ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं नेताम के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। रामविचार नेताम की ओर से गमछा भेंट कर दोनों को भाजपा में स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रामचरित सोनवानि, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य जिला प्रतिनिधि सनावल सरपंच मुंशीराम मंडल, अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य बलवंत सिंह, माहामंत्री नारद…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से क्षेत्र की जीवनदायिनी कन्हर नदी में पानी आ गया है. पशु पक्षियों एवं मवेशियों के लिए कन्हर नदी पानी का एकमात्र स्रोत है. अप्रैल महीने के दुसरे सप्ताह में ही नदी का पानी पूरी तरह से सूखने के कारण पेयजल की किल्लत हो रही थी जिसके बाद नगर पंचायत के द्वारा तत्कालिक व्यवस्था करते हुए जेसीबी मशीन से डबरी का निर्माण कराया गया है. आपको बता दें कि रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी के लिए कन्हर नदी पेयजल आपूर्ति का एकमात्र स्रोत है. नदी के पानी…
रांची, विष्णु पांडेय। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में लोहरदगा (राजाबंगला) निवासी तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के समक्ष तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने कहा कि तीरंदाजी खेल में वे नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। सरायकेला खरसावां आर्चरी अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां स्वयं सहायता समूह से सात लाख रुपए कर्ज लेकर चार लाख पचास हजार रुपए में धनुष खरीदी, यूएसए खेलने जाने के क्रम में कलकत्ता में उनका धनुष टूट गया और वे यूएसए जाने से वंचित रह गई। कर्ज चुकाने…
नई दिल्ली/हजारीबाग: डीसी नैंसी सहाय शुक्रवार को डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल भवन, नई दिल्ली में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिलों के लिए आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुई। नई दिल्ली में संपन्न हुए चिंतन शिविर में हजारीबाग के अलावे सरायकेला खरसावां, बोकारो, पलामू के उपायुक्त समेत चतरा मयूरहंट, दुमका जरमुंडी, गढ़वा मांझीयोन, गिरिडीह जमुआ एवं रांची मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हुए। डीसी ने आकांक्षी जिला हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में हुए प्रशासनिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपायुक्त ने विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा के…
विष्णुगढ़। थाना अंतर्गत बनासो के गरहमुर्गी के पास शुक्रवार दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सब्बी बस हजारीबाग से गोमिया की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बाइक बस से टकरा गई।नतीजतन बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान बिरजू सिंह (25) और महादेव सिंह (22) पिता स्व. महेर सिंह के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए गए हैं और बोकारो जिलान्तर्गत चतरोचट्टी थाना के माघा गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि 2 मई को महादेव सिंह की…
हजारीबाग/कोडरमा, ऑफबीट संवाददाता : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को आचार संहिता उल्लंघन मामले में हजारीबाग कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अन्नपूर्णा देवी पर दो सौ रुपए का अर्थदंड लगाया गया है. अर्थदंड नहीं देने पर एक दिन का साधारण कारावास होगा. दरअसल 13 मई 2019 को अन्नपूर्णा देवी मतदान करने के दौरान पार्टी का चुनाव चिह्न लगाकर वोट देने गई थीं. ऐसे में झारखंड विकास मोर्चा के नेता महेश राम ने शिकायत कर मामला दर्ज कराया था. इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी. 130 (ई) के तहत मामला दर्ज किया गया था. 11 गवाह अभियोजन…
रांची, विष्णु पांडेय। सीएम हेमंत सोरेन ने आज से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी है। हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए एक महत्त्वपूर्ण दिन है। राज्य के आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज “एयर एम्बुलेंस सेवा” का शुभारंभ किया गया है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। आज जहां एक तरफ हम विकास के नए आयाम को छू रहें हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी महामारी हमारे सामने आपदा के रूप में चुनौती बनकर आई है। कोरोना ने…