Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»युवक से मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में घुमाने का आरोप: वीडियो वायरल; काउंटर एफआईआर दर्ज, जांच जारी
    Chhattisgarh

    युवक से मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में घुमाने का आरोप: वीडियो वायरल; काउंटर एफआईआर दर्ज, जांच जारी

    एमएलसी के दौरान पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, थाना प्रभारी ने थाने से ले जाने के दावे को किया खारिज
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 23, 2026Updated:June 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में युवक के साथ कथित मारपीट और अर्द्धनग्न कर पैदल घुमाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने व्यापक चर्चा का रूप ले लिया है। वहीं पीड़ित अल्ताफ अंसारी (30) ने एमएलसी के दौरान मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर पुलिस ने पीड़ित के कुछ दावों को खारिज करते हुए मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।

    रामानुजगंज स्थित सौ बिस्तर अस्पताल में मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) के दौरान अल्ताफ अंसारी ने आरोप लगाया कि विवाद की शुरुआत राशन कार्ड बनवाने को लेकर हुई थी। उनके अनुसार क्षेत्र के बीडीसी सदस्य मोहम्मद बक्स ने राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी कार्ड नहीं बन सका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अल्ताफ का आरोप है कि सोमवार शाम मोहम्मद बक्स और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि जान बचाने के लिए वह रामचंद्रपुर थाना पहुंचे थे, लेकिन बाद में आरोपित पक्ष उन्हें अपने साथ ले गया और दोबारा मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें अर्द्धनग्न अवस्था में हाथ जोड़वाकर सार्वजनिक रूप से पैदल चलाया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

    वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा

    घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को हाथ जोड़कर पैदल चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोई वीडियो नहीं बनाएगा और कोई वीडियो बनाकर वायरल नहीं करेगा।

    पीड़ित पक्ष का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अल्ताफ अंसारी ही है और यह घटना के दौरान का वीडियो है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस जांच के बाद ही इसकी वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

    पुलिस पर लगाए आरोप, थाना प्रभारी ने किया खंडन

    अल्ताफ अंसारी ने आरोप लगाया कि वह घटना के दौरान रामचंद्रपुर थाना पहुंचे थे और आरोपित पक्ष उन्हें वहीं से अपने साथ ले गया। हालांकि रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नौरंगे ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

    थाना प्रभारी मनोज नौरंगे ने कहा कि, हमारे थाने में कोई नहीं आया था। थाने से किसी को कैसे ले जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

    एमएलसी में मिले चोटों के निशान

    रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में एमएलसी करने वाले चिकित्सक डॉ. दीपांकर साहू ने बताया कि अल्ताफ अंसारी के शरीर, विशेषकर पीठ और अन्य हिस्सों में कई चोटों के निशान पाए गए हैं। कुछ स्थानों पर रक्तस्राव जैसे लक्षण भी दिखाई दिए हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

    परिवार सदमे में, न्याय की मांग

    घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार सदमे में है। परिवार का कहना है कि सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने और मारपीट की घटना से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    चार आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी

    मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, आरोपित मोहम्मद बक्स के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामले सहित उसके विरुद्ध कुल चार एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उसे आदतन अपराधी बताते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप, वायरल वीडियो, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

    इसे भी पढ़ें……

    केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

    Post Views: 1,048
    Previous Articleकेसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
    Next Article रामगढ़ सदर अस्पताल के ओटी का ब्लास्ट हुआ एसी, मरीजों में मची अफ़रा-तफ़री
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.