रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनावल में सेमरवा के वर्तमान कांग्रेस सरपंच के भाई रामपति पंडो एवं उनकी पत्नी मोहरमनिया देवी ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं नेताम के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा।
रामविचार नेताम की ओर से गमछा भेंट कर दोनों को भाजपा में स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रामचरित सोनवानि, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य जिला प्रतिनिधि सनावल सरपंच मुंशीराम मंडल, अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य बलवंत सिंह, माहामंत्री नारद यादव, कृपाल कुशवाहा, हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।

ये भी पढ़िए…
रामानुजगंज की जीवनदायिनी कन्हर नदी में आया पानी, गर्मी में पेयजल की किल्लत से मिलेगी राहत
