Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

गढ़वा। गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 पर खुदवा मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी बबलू सोनी के पुत्र राजन सोनी (28) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, राजन सोनी फुआ के घर से मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 03यू 7167) पर सवार होकर अंबिकापुर लौट रहा था। सुबह लगभग 7:30 बजे जब वह रंका-अंबिकापुर मुख्य मार्ग के खुदवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में मंगलवार देर शाम को जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जेल आईजी के निर्देश पर एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, एक कारापाल और एक कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। जबकि संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेल में फैल रही अव्यवस्था, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधा उपलब्ध कराने के आरोपों के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों पर जेल अनुशासन…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरनाडीह ग्राम पंचायत के पीपरपारा गांव में आज बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता की आत्महत्या से पूरे इलाके में मातम छा गया। 21 वर्षीय अंजिल सिंह ने अपने घर के आंगन में बने कुएं में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, अंजिल की शादी करीब एक वर्ष पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह से हुई थी। कुछ समय से वह अपने मायके में रह रही थी और बताया जा रहा है कि ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। घटना…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अब झाेलाछाप डाॅक्टराें की खैर नहीं है। प्रशासन अब इनपर नकेल कसने लगी है। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, पैथोलैब, नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर में उपचार करने वालों झोला-छाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में आज मंगलवार काे जिला मुख्यालय बलरामपुर में निरीक्षण कर अवैध रूप से उपचार करने वाले संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत सृष्टि मेडिकल स्टोर एवं नीलम हाईटेक डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।…

Read More

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मंगलवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से शरद पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि शरद पूर्णिमा आत्मशुद्धि, भक्ति और शांति का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और मानव-प्रकृति के संतुलन का संदेश देता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी…

Read More

धनबाद। धनबाद के हीरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धनबाद थाना के पीछे स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में आग लग गई। वर्कशॉप में रखे पुराने ट्रांसफॉर्मरों ने देखते ही देखते आग पकड़ ली, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान माइनिंग रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया था ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/childs-hand-trapped-in-luggage-scanning-machine-at-railway-station/

Read More

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, दरअसल लगेज स्कैनिंग मशीन में एक छोटे बच्चे का हाथ फंस गया। घटना स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म साइड एग्जिट गेट पर हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में घायल बच्चे की पहचान शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है। वह राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का बेटा है, जो पुराना बाजार, धनबाद के रहने वाले हैं। सोमवार रात अग्रवाल परिवार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से धनबाद पहुंचा था। बारिश के कारण परिवार स्टेशन के एग्जिट गेट…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने ओकनी देवी मंडप के पास अर्धनिर्मित मकान से सोमवार को एक शव बरामद किया है। शव की पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है। वह ओकनी निवासी बताया गया है। वह दुर्गा पूजा से लापता था। इसके बारे में बताया गया कि वह ऑटो चालक था। और मानसिक रूप से परेशान भी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव छुपाने का जिक्र पुलिस के सामने किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर…

Read More

चतरा। आगामी 16 अक्टूबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम ) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का चतरा आगमन है। वे आरडीएस महाविद्यालय के समीप मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक सोमवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप जबकि संचालन प्रखंड सचिव वकील यादव ने की। जेएलकेएम पार्टी प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव ने बैठक का मुख्य उद्देश्य का जानकारी देते हुए बताया कि जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का आगमन आगामी 16 अक्टूबर को जिला…

Read More

रांची। रांची के सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा इतिहास में नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार ऐसे मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसके शरीर के सभी प्रमुख अंग अपनी सामान्य स्थिति से उल्टी दिशा में थे। चिकित्सा विज्ञान में इसे ‘कंप्लीट साइटस इनवर्सस’ कहा जाता है। यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जो लगभग 10 हजार से 20 हजार मरीजों में से किसी एक में पाई जाती है। इस जटिल केस का सफल ऑपरेशन अस्पताल के एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। मरीज बी बाड़ा, जो बेड़ो…

Read More