- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची, विष्णु पांडेय: झारखंड समेत देश के विभिन्न प्रदेशों में ‘ऑफबीट न्यूज़’ घर-घर पहुंच रहा है. देश दुनिया की स्तरीय ख़बरों के सटीक विश्लेषण और लीक से हटकर ऑफबीट तेजी से पाठकों के बीच अपनी पैठ बना रही है. इसके बहुआयामी रचनाओं को काफी पसंद भी किया जा रहा है. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता की लिखी खबर गूगल पर वायरल हो गया. खबर का शीर्षक ‘किसानों की सहायता के लिए विधायक ने बैठाया प्रतिनिधि’ था. यह खबर 12 अप्रैल को लिखी गई थी. इसमें विधायक के नेक कार्यों के बारे में बताया गया…
रामानुजगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी भत्ता को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी गठन के उपरांत भाजपा कार्यालय रामानुजगंज मे भाजयुमो विधानसभा प्रभारी विवेक जायसवाल मण्डल प्रभारी गौतम सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण केसरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेश गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता के उपस्थिति में प्रथम परिचयात्मक बैठक किया गया. इस बैठक में 25 अप्रैल को बेरोजगारी भत्ता के मुद्दों को लेकर बलरामपुर रोजगार कार्यालय का घेराव किए जाने की तैयारी के संबंध में…
कोडरमा, अरुण सूद: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव झुमरी तिलैया माहुरी धर्मशाला में भव्य रूप से मनाया गया. यजमान के रूप में अनूप जोशी एवं पत्नी नीलम जोशी के साथ पूजा के मुख्य आचार्य मुरारी मिश्रा, वरुण पांडेय, संजय बनर्जी, मोहन पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, राधेश्याम पांडेय, विजय पांडेय ने गणेश पूजन षोडश मातृका ,नवग्रह, शिव परिवार, लक्ष्मी नारायण के साथ भगवान परशुराम का आह्वान कर पूजन आरंभ किया. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था और वे चिरंजीवी है. उन्होंने…
मुंबई, काली दास पाण्डेय: टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अक्षय तृतीया के पवित्र अवसर पर जारी किए गए ‘आदिपुरुष’ का शानदार पोस्टर दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। पोस्टर में प्रभास के हावभाव उनके बहुयामी चरित्र को बखूबी बयां करते है, जो प्रभु श्री राम के साथ प्रतिध्वनित करता है। राघव अवतार में प्रभास बहुत ही खूब लग रहे हैं, प्रशंसक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां पोस्टर…
मोगा। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया है। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस ने की पुष्टि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है।…
हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता। शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पूरे भारतवर्ष में विराजित, विचरण कर रहे सभी साधु-साध्वीयों के श्री चरणों में दिगम्बर जैन समाज, हजारीबाग का शत शत वंदन, शत शत नमन किया गया। श्री 1008 आदिनाथ भगवान की वेदि के सामने दोनों दिगंबर जैन मंदिरों में अभिषेक व शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। दोनों मंदिरों में प्रातः मंदिर की तीन फेरी लगाई गई। अक्षय तृतीया के इस पवित्र दिवस पर दिगम्बर जैन समाज ने सभी को मंगल शुभकामनायें प्रेषित की। इस मंगल भावना के साथ कि यह पर्व आप सभी को अक्षय फल प्रदान करें, अक्षय सुख-समृद्धि…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता : अगर आपके बच्चे पानीपुरी अथवा अंजान ठेले पर कुछ खाने के शौकीन है तो, उन्हें अकेले ना भेजे. फुर्सत निकालकर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ भेजें. अन्यथा उनके साथ होने वाले किसी भी घटना के जिम्मेदार आप खुद होंगे. ऐसा ही एक घटना रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 एक्सचेंज ऑफिस के पास संतोष गुप्ता ठेकेदार के पुत्र के साथ घटी है. बच्चा पांचवी क्लास में शिशु मंदिर का विद्यार्थी है. घटना आज से लगभग 15 दिन पहले का है. संतोष गुप्ता का नाबालिग लड़का वार्षिक परीक्षा का एग्जाम देकर घर के अंदर जैसे ही जाने…
रामानुजगंज: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर आज भगवान परशुराम की जन्मोत्सव नगर के विप्र समाज के लोगों के द्वारा धूमधाम से मनाई गई. नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित राम मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर प्रारंभ हो गया था. विप्र समाज के लोगों के द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. राम मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया. परशुराम जयंती को लेकर विप्र समाज के लोगों में उत्साह देखते बन रहा था. बड़ी संख्या में नगर सहित…
मुंबई : फिल्म अभिनेता सलमान खान की ईद के अवसर पर किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिला-जुला रिस्पांस दिया है। सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये का व्यापार किया है फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई भी अपेक्षा से कम हुई है। इसके चलते यह सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों से दूसरी सबसे लोएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। गौरतलब है कि सलमान…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और इसी के साथ पवित्र रमजान महीना समाप्त हो गया. झारखंड के सभी जिला में लोगों ने शांतिपूर्वक ईद मनाई. देश दुनिया में अमन व सलामती की दुआ की गई. राज्य की खुशहाली, अमन व सलामती, आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई. ए अल्लाह हमारे राज्य हमारे देश में नफरत की फिजा को खत्म कर मोहब्बत की फिजा को आम…