- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची/हजारीबाग। हजारीबाग का जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा इन दिनों सुर्खियों में है। भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में एसीबी की पूछताछ झेलने के बाद जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार अचानक लापता हो गए हैं। शनिवार रात तक वे हजारीबाग एसीबी के दफ्तर में मौजूद थे, वहीं से रिहा होने के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। अब 36 घंटे से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अधिकारी, परिवार और जेल प्रशासन सब खामोश हैं। जांच के बाद अचानक गायब एसीबी ने अधीक्षक से उस शिकायत के आधार पर पूछताछ की थी जिसमें जेल में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता की गंभीर बातें…
बलरामपुर। एक बार दुआ, माथे में चार बार फूंक, और सारी बीमारी दूर। ऐसे जुमले अब बलरामपुर जिले में आम सुनाई देने लगे हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई कुछ दिन दिखी, वहीं अब उसकी रफ्तार थम सी गई है। नतीजा यह हुआ कि झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल फिर बढ़ गया है। इनका झांसा और अंधविश्वास आज भी ग्रामीण इलाकों में जानलेवा साबित हो रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि बीते एक वर्ष में तीन लोगों की जान ऐसे ही फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही से चली गई। जिनमें एक विशेष पिछड़ी जनजाति कोड़ाकू के बुजुर्ग की मौत भी शामिल…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र के ग्राम महुली गिनवा पारा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार से लापता मां और बेटी की लाश रविवार सुबह गांव के तालाब में तैरती मिली। मृतका की पहचान अंकिता पंडो और उसकी मासूम बेटी खुशबू के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम और दहशत का माहौल है। Mother daughter dead body found in pond : रात तक थीं घर पर, सुबह मिली लाशें जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात तक दोनों घर पर मौजूद थीं। लेकिन शनिवार सुबह से उनका कोई पता नहीं चला।…
बोकारो। शहर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1बी स्थित हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) कॉलोनी की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कई परिवार इमारत में मौजूद थे, लेकिन सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए । जानकारी के अनुसार, यह हादसा सेक्टर 1बी के मकान संख्या 351 से 366 के बीच हुआ। पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारत का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और…
अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हुआ हत्या का दोषी कैदी मुकेश कांत बुधवार को अपनी जान देने की कोशिश कर बैठा। वजह पुलिस और जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। आराेपित की पत्नी अमरिका बाई ने कलेक्टर को आज गुरूवार काे लिखित शिकायत दी है। उसने कलेक्टर काे बताया है कि, अंबिकापुर जेल में कुछ अधिकारी और प्रहरी उसके पति से पैसों की मांग करते थे। पैसे नहीं देने पर जातिगत अपशब्द और मारपीट तक की जाती थी। पत्नी के अनुसार, वह अब तक 70 से 80 हजार रुपये अधिकारियों को अलग-अलग माध्यमों से दे चुकी है। मिली…
धनबाद। धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। गोली लगने से घायल संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए। इसी दौरान दीनदयाल कुमार ने पिस्तौल निकालकर दो…
रांची। झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के गोविंदपुर में 37.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया मजगांव और गोविंदपुर सहित कई इलाकों में 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नशे के जाल में उलझते युवाओं पर अब विभाग की नजर और शिकंजा दोनों कस गए हैं। आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को स्वीपर मोहल्ले में दबिश देकर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले रमेश कुशवाहा को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम को उसकी दुकान से 1575 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 8 एविल इंजेक्शन मिले जो सभी नशे की श्रेणी में आती हैं। सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से नशीली दवाएं बेचता है। जानकारी की पुष्टि होते…
बलरामपुर। नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में कोरंधा पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ शारीरिक शोषण किया था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, मामला ग्राम कोरंधा महुआटोली का है। पीड़िता की मां ने बीते मंगलवार काे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को मनीष कुजूर पिता बाबूलाल (उम्र 21 वर्ष, जाति उरांव) ने शादी का वादा कर अपने घर बुलाया और उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। बाद में जब आरोपित ने शादी से…
धनबाद। धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में एक दंपति और उनकी मासूम बच्ची की संदेहास्पद मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वालों में राजा अंसारी (26), उसकी पत्नी अमीना खातून (21) और करीब दो साल की उनकी बच्ची मायरा शामिल है। इन तीनों का शव मंगलवार की देर रात उनके ही घर से पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घर का मुखिया राजा अंसारी मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम भी वह कतरास से मजदूरी करके घर लौटा था।…