- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कांकेर: कांकेर जिले में अपने मोबाइल फोन के लिए 21 लाख लीटर पानी बहा देने वाले निलंबित फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब विदेशी पिस्टल के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अपनी पुरानी फेसबुक पोस्ट में राजेश विश्वास जर्मन मेड पिस्तौल अपने पैंट की जेब में रखे नजर आ रहे हैं। ये फोटो 10 फरवरी 2022 को फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा था- मेरी…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। वैसे तो शहर में दर्जनों की संख्या में क्लीनिक और अस्पताल हैं पर मानवता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले डॉक्टरों की संख्या बहुत ही कम है. इसी क्रम में दंत चिकित्सक डॉ प्रीति गुप्ता अपने क्लीनिक सिटी इस्माइल डेंटल केयर दांत का अस्पताल जो थाना रोड होटल शिवम ग्रैंड के सामने स्थित है, उसमें डॉक्टर प्रीति गुप्ता प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क इलाज करती हैं. उन्होंने बताया कि हर कोई डॉक्टर कि फीस एवं इलाज में आने वाले खर्च को वहन नहीं कर सकता ऐसे गरीब और असहाय लोगों को इलाज की आवश्यकता तो होती…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता: जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर वार्ड क्रमांक 15 के निवासी ठाकुर परिवार का इस आंधी तूफान में आशियाना उजड़ गया. घरेलू सामान भी आंधी तूफान बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए. बेमौसम बारिश बीते 2 दिनों से यहां जारी है. सुबह तेज धूप देखने को मिलता है और दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल जाता है और दोपहर होते ही अपने साथ आंधी तूफान लेकर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा रहा है. आज भी सुबह से धूप तेज था और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे. अचानक दोपहर करीब 3:00 बजे मौसम खराब हुआ तेज हवाओं के साथ…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं प्रभावषाली गोधन न्याय योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप लोगों के जनजीवन में बदलाव लाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर माध्यम साबित हो रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम षिवपुर ( चिनिया ) के गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। गांव के कामेष्वर ठाकुर ने बताया कि वे गौठान में लगभग 359 क्विंटल गोबर बेचकर लगभग 72 हजार रूपए की आय अर्जित की। वे बताते हैं कि इस आय के माध्यम से ही वे अपने पिता का ईलाज अम्बिकापुर…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मनरेगा के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में हितग्राही मूलक कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिले के सभी जनपद पंचायतों में डबरी निर्माण, वन भूमि में डबरी निर्माण, वन भूमि सुधार कार्य एवं विशेष पिछड़ी जनजातिय वन भूमि क्षेत्रों में सुधार एवं निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सभी जनपदों में कुल 2435 हितग्राही मूलक कार्य स्वीकृत किए गए, जिसके एवज में लगभग 40 करोड़ 15 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के सभी जनपदों में कुल 2 हजार 435 कार्य स्वीकृत किए…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय एकल प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के जीवन पर पड़ने वाले दुष्परिणाम को रैली, रंगोली, नारा, लेखन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की भिक्षा मांगकर स्वच्छाग्रहियो ने ग्रामीण अंचलो मंे जागरूकता अभियान चलाया। जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम महुआडीह, जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत करमडीहा मंे स्वच्छाग्रही महिलाआंे ने जागरूकता…
रांची: राजधानी रांची में बिजली और पानी की संकट को लेकर लोग सड़कों पर उतरने के मजबूर है। यह प्रदर्शन रांची महानगर भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने हाथों में कैंडल, घड़ा और ढ़िबरी लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा राजधानी रांची में जब बिजली-पानी का यह हाल है तो सुदूर ग्रामीण इलाके का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर में स्थिति ऐसी है कि अब पानी भी खरीद कर पीना पड़ रहा है। राजधानी में घंटों बिजली कटी रहती है। कई…
हरिद्वार: बाबा रामदेव ने दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। योगगुरु बाबा रामदेव ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद बृजभूषण शरण सिंह को हटाए जाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कुश्ती खिलाड़ियों दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ यह धरना प्रदर्शन एक षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसे योग गुरु बाबा रामदेव…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। गुरुवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे आए आंधी और तूफान के कारण घर गिरने से जहां दो मवेशियों की मौत हो गई वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज के निकट ग्राम भंवरमाल में गुरुवार की दोपहर 3:00 आए आंधी और तूफान के कारण सत्यनारायण यादव पिता ईश्वर दयाल यादव उम्र 45 वर्ष के मवेशी घर की दीवार गिरने से एक गाय के बच्चे की मौत हो गई। वही एक बकरी की भी मौत हो गई दो बकरी गंभीर अवस्था में है। ग्रामीणों ने बताया…
कोडरमा, अरुण सूद। शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने आवास में पौधारोपण कर पर्यावरण व जल संरक्षण करने का संदेश दिये। इस क्रम में उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने की बात कही। उपायुक्त महोदय ने अपने संदेश में कहा कि पेड़ पौधे जंगल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है इन्हीं से मिल रही ऑक्सीजन से हम जिदा हैं और हम सब को चाहिए कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर हरियाली बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बनाए रखें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी पर पर्यावरण संकट का दुष्प्रभाव ना पड़े।…