- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली के अहीर टोली में पुराना जमीन विवाद को लेकर चिंता देवी और उमेश कुमार के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। चिंता देवी पक्ष के लोगों ने उमेश कुमार सहित उनके पांच भाइयों पर तलवार,रॉड, कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें दो भाई अशोक कुमार और उमेश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है। अशोक कुमार के सिर पर 15-20 स्टिच लगी है। सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद चिकित्सकों के आग्रह पर निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में…
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते यह बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा होने की भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जकांछ सभी सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी की भावी योजनाओं को खुलासा करते हुए बताया कि न तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ उनकी पार्टी गठबंधन करने जा रही है और न ही पार्टी का कांग्रेस…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश दो दिवसीय हैदराबाद दौरे के लिए शनिवार को रवाना हो गए हैं। हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश शामिल होंगे। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होगी, जिसमें पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। मुख्यमंत्री भूपेश ने हैदराबाद रवानगी से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने दौरे को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हैदराबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक है, हमें भी बुलाया गया है। आगामी चुनाव समेत कई विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा…
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय लालबाग मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी की जनसभा में बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के मध्य शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बस्तरवासियों से संवाद किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा एवं कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आआपा पार्टी के कार्यों को लोगों बताया। उन्होने कहा कि बस्तर की बदहाली के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार हैं, उन्होंने कहा कि बस्तर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।…
धमतरी। अंचल में पोला पर्व के दिन से तीज पर्व की शुरूआत हो गई है। करूभात के एक दिन पहले बाजार में करेला 80 रुपये किलो बिका। सुबह से रात तक सब्जी बाजार में करेला की मांग रही। वहीं त्यौहार के दिन भी सुबह से करेला की मांग शुरू हो जाएगी, ऐसे में करेला के दाम और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि करेला की किल्लत भी हो सकती है। कुछ लोग तो महंगाई से बचने दो दिन पहले ही करेला खरीदकर रख लिए है। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाओं का पोला पर्व के दिन से…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा- मैक्लुस्कीगंज मार्ग स्थिति दूबी गांव के पास हिंदुस्तान बायो पेट्रोल पंप में शनिवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया है । घटना के संबंध में पेट्रोल पंप के मालिक आलोक कुमार ने बताया कि उनका एक स्टाफ पेट्रोल पंप पर था। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पेट्रोल टंकी में आए और अचानक…
रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने बिल्डर कमल भूषण और उनके अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या के आरोपित का दोनों हथियार जब्त कर लिया है। शनिवार को मामले में जेल में बंद अपराधी डब्लू कुजूर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। जब्त हथियारों में एक रायफल और एक सिक्सर शामिल है । डब्लू कुजूर ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर पहले कमल भूषण और फिर उनके अकाउंटेंट संजय सिंह की दिनदहाड़े हत्या करवाई थी। गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ हुई तब पुलिस को यह जानकारी मिली कि उसके दोनों हथियार रांची के बिहार गन हाउस…
कोडरमा, अरुण सूद: झारखंड के राज्यपाल डॉ सी. पी. राधाकृष्णन आज कोडरमा दौरे पर हैंl यहां राज्यपाल सैनिक स्कूल के हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुएl इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया का गौरवशाली इतिहास रहा है एवं राष्ट्र निर्माण में इस संस्थान का अहम योगदान है। 1963 में स्थापित यह विद्यालय अपनी स्थापना के बाद से ही छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहाँ के कई छात्रों ने सैन्य, सिविल सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, उद्यमिता के अतिरिक्त खेल, फिल्म निर्माण में अपनी अमिट पहचान स्थापित की है। राज्यपाल महोदय आज…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्यशैली से शिक्षा के उन्नयन में विशिष्ट योगदान देने वाले जिले के चुनिंदे 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी हजारीबाग भूमि संरक्षण विभाग के निदेशक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने कहा कि कामयाब विद्यार्थी बनानेवाले ही उत्कृष्ट शिक्षक कहलाते हैं। शिक्षकों में जुनून और समर्पण होना चाहिए। बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें मंजिल तक पहुंचाना ही शिक्षकों का मूल कर्तव्य है। सरकार विद्यालयों के जो शिक्षक ऐसी कठिन चुनौतियों को स्वीकार…
बलरामपुर। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के उचुरवा गांव में विवाहिता संध्या यादव की संदेहास्पद स्थिति में ससुराल में मौत हो गई जिसके बाद आनन-फानन में ससुराल पक्ष के द्वारा अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मृतिका के मायके पक्ष से उसके पिता कर्मचंद यादव और भाई अरूण यादव ने संध्या यादव के मौत की खबर सुनकर उचुरवा गांव पहुंचे तब उन्हें यह पूरी स्थिति संदेहास्पद लगी। पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के उचुरवा गांव में विवाहिता संध्या यादव की अचानक मौत हो गई मृतिका अपने ससुराल में रहती थी।…