- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। लाल किला के पास सोमवार को कार में हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर घटना और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से तुरंत बातचीत की और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और फॉरेंसिक…
रांची। झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में 11 और 12 नवंबर को शीतलहर चलने की संभावना है।इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी-पश्चिमी जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकताी है। इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान लातेहार में 10. 01 डिग्री…
घाटशिला उपचुनाव : त्रिकोणीय मुकाबले में हेमंत और कल्पना की जोड़ी को टक्कर दे रही भाजपा और जेएलकेएम
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव अब प्रचार के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यानी कि 9 नवंबर की शाम काे प्रचार थम जाएगा। 11 नवंबर को मतदान तथा 14 नवंबर को मतगणना होगी। कुल 2,55,823 मतदाता इस त्रिकोणीय मुकाबले में फैसला लेंगे कि क्या इंडी गठबंधन की सत्ता बनी रहेगी या भाजपा पुराना किला फतह करेगी। 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असली जंग झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बीच है। झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की जोड़ी लगातार मैदान…
बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चौकी बरियों अंतर्गत भिलाईखुर्द स्थित केसर प्लांट में डीजल चोरी के शक में दो वर्करों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घटना चार नवंबर की सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच हुई थी, जब कथित तौर पर सिंघल क्रेशर के मुंशी संजय प्रधान और उनके साथियों ने क्रशर प्लांट में काम कर रहे विनोद सारथी व वरुण शर्मा के साथ मारपीट की। दोनों पीड़ितों…
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर ब्लॉक रामानुजगंज में स्थित सामुदायिक भवन काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल (टाउन हॉल) रामानुजगंज में आत्मरक्षा कराटे मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया इस आयोजन के संबंध में जिला बलरामपुर आत्मरक्षा कराटे एसोसिएशन बलरामपुर के जिला अध्यक्ष सेंसई प्रेमशंकर भारती, जिला उपाध्यक्ष सेंसई गोविंद दोहरे, जिला कोषाध्यक्ष सुनील दोहरे , जिला सचिव दिनेश दोहरे और जिला सह सचिव अवधेश , ब्लॉक प्रभारी विशाल रवि और अनिल भारती जी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में बलरामपुर जिले के 200से 250 छात्र-छात्राएं कराटे प्रशिक्षण का मास्टर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. यह आयोजन द्वितीय जिला स्तरीय आत्मरक्षा कराटे मास्टर…
रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 12 स्थानों पर संदिग्ध और आरोपित व्यक्तियों के परिसरों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई साल 2023 में हुए अरनपुर आईईडी विस्फोट और माओवादी हमले की जांच से जुड़ी है। एनआईए ने जानकारी दी है कि, जिन आरोपितों के परिसरों में छापे मारे गए वे प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों से जुड़े थे। तलाशी के दौरान एजेंसी ने कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है, जिनमें नकदी, हस्तलिखित पत्र, माओवादियों द्वारा की जाने वाली लेवी वसूली की रसीद बुकें और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। उल्लेखनीय…
हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त की भारी किल्लत हो गई है। इस संकट के कारण मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। थैलेसीमिया जैसे नियमित रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति राज्य सरकार की ओर से हाल ही में लागू किए गए एक नए नियम के कारण उत्पन्न हुई है। इस नियम के तहत ‘खून के बदले खून’ देने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया…
रांची। झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार की रात अधिसूचना जारी कर दी है। तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा सरकार ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये भी पढ़िए……. https://offbeatnews.in/attack-on-convoy-of-deputy-chief-minister-vijay-sinha-in-lakhisarai-district-of-bihar/
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने हमले का आराेप राजद समर्थकों पर लगाया है। राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया और चप्पल फेंकी और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। मौके पर भारी बवाल देखने को मिला। उनके काफिले पर कीचर फेंकने…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में गुरुवार की सुबह उस समय मातम छा गया, जब पूजा कर रही एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस जांच जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम धनरजिया देवी (उम्र 50 वर्ष) बताया गया है, जो कनकपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहती थी। रोज की तरह वह सुबह पूजा कर रही थी, तभी घर में लटक रहा टूटा हुआ बिजली का तार उसके संपर्क…