- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखंड की राजधानी रांची ने परचम लहराया है। स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन आदि कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023 में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची…
बरही/ राकेश रौशन। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत के मौके पर मनाए जाने वाले रबी उल अव्वल 28 सितंबर गुरुवार को हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रखंड के सभी मुस्लिम कमेटियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस त्योहार को लेकर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि इस्लाम शांति का संदेश देता है नफरतों का नहीं, इसलिए हमें सबसे प्रेम भरा व्यवहार करना चाहिए। मोहब्बत से जीना ही जिंदगी है दूसरों के बुरे समय में मददगार बनने…
चरही संवाददाता/ नंदन कुमार। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापीन नॉर्थ परियोजना में इन दिनों जमीन को लेकर प्रबंधन की नींद हराम हो गई है। एक ओर सीसीएल द्वारा जमीन के बदले में भू स्वामियों को नौकरी और मुआवजा भी दे चुकी है। उसके बाद भी भू स्वामी द्वारा जमीन खाली नहीं किया जा रहा है। बुधवार को सीसीएल प्रबंधन के शिकायत पर प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट गठित कर भेजा गया था। लेकिन सभी को ग्रामीणों के कड़ा विरोध के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब सीसीएल अधिकृत जमीन पर डोजर चलाने के लिए गया, तब कुछ…
रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों को नया “छत्तीसगढ़ निवास” तोहफ़े में मिलेगा। नई दिल्ली द्वारका के सेक्टर 13 में बने इस नए छत्तीसगढ़ निवास का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को अपने निवास कार्यालय से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास भवन की कुल लागत लगभग 60 करोड़ 42 लाख रुपये है। भवन में 61 कमरे, 13 सूट है जो की आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित है। पिछले तीन सालों में विभिन्न बाधाओं (जिसमें कोरोना काल) को पार कर छत्तीसगढ़ के निवासियों की सेवा के लिये देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास” तैयार किया गया है। विभिन्न सरकारी,…
झुंझुनू। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को पिलानी आए। यहां हेलीपैड पर बिट्स वाइस चांसलर प्रो. वी. रामगोपाल राव, डायरेक्टर प्रो. सुधीर कुमार बरई, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी श्याम सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उपराष्ट्रपति को बिट्स कैंपस ले जाया गया। जहां बिट्स ऑडिटोरियम में वे संस्थान के स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स से रूबरू हुए और उनसे बातचीत की। छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि फेल्योर से मत डरो और प्रयास करने से पीछे मत हटो, क्योंकि आज तक किसी भी तरह की उपलब्धि, अनुसंधान या…
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को द्वारका सेक्टर-21 में ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के संदेशों वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक मिशन है, जो वसुधैव कुटुंबकम के मूल्यों पर आधारित है। इसका अर्थ है इंसान को पूरे विश्व की चिंता करनी चाहिए, पूरा विश्व एक परिवार है और यही संदेश हमने जी-20 के मंच से दुनिया को दिया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा। स्वच्छता अभियान पर उन्होंने कहा कि पर्यटन से कई चीजें आपस में जुड़ी हैं। जैसे स्वच्छता का…
इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशनल सेंटर में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित किया। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एन्वायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान मिला है। मध्य प्रदेश को भी नंबर 1 स्टैट का अवार्ड दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना स्थान बनाए रखा है और अब स्मार्ट सिटी में भी सबसे ऊपर है। राष्ट्रपति…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल-2023 में महिला टीम को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने और भविष्य के प्रयासों के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत के लिए एक अनुकरणीय स्वर्ण। मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह की 25 मीटर पिस्टल महिला टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई! उनकी उल्लेखनीय टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिले हैं। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा कि हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला टीम ने एशियाई खेलों में एक…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज गांधी मैदान में संस्कार भारती संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभा चुके नीतीश भारद्वाज का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में आकर मन में बड़ी प्रसन्नता हो रही है। यह प्रदेश घने जंगल पहाड़ और खनिज संपदा से भरा-पूरा है। यहां के लोग बड़े धार्मिक प्रवृत्ति के है। भाजपा उम्मीदवार रामविचार नेताम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्राह्मण समाज ने भेंट की श्रीमद्भागवत गीता कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के द्वारा…
किशनगंज। मच्छर जनित रोगों में डेंगू अति गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है। वर्तमान में स्थानीय जिला समेत पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रसार जारी है। सिविल सर्जन डा० कौशल किशोर ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सर्तक और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, इस बीमारी से बचाव के लिए सही जानकारी के साथ-साथ सतर्कता और सावधानी ही सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। इसलिए, सभी लोग इस बीमारी से सतर्क और सावधान रहें एवं बचाव से संबंधित उपाय का निश्चित रूप से पालन करें। अब तक जिले में कुल 08 डेंगू के मरीज…