Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»पावर ब्रोकर्स को खत्म करना सरकार की बड़ी उपलब्धि: धनखड़
    National

    पावर ब्रोकर्स को खत्म करना सरकार की बड़ी उपलब्धि: धनखड़

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    झुंझुनू। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को पिलानी आए। यहां हेलीपैड पर बिट्स वाइस चांसलर प्रो. वी. रामगोपाल राव, डायरेक्टर प्रो. सुधीर कुमार बरई, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी श्याम सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उपराष्ट्रपति को बिट्स कैंपस ले जाया गया। जहां बिट्स ऑडिटोरियम में वे संस्थान के स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स से रूबरू हुए और उनसे बातचीत की।

    छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि फेल्योर से मत डरो और प्रयास करने से पीछे मत हटो, क्योंकि आज तक किसी भी तरह की उपलब्धि, अनुसंधान या अविष्कार बिना फेल्योर के पूरा नहीं हुआ। बिट्स के स्टूडेंट्स से उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना देश को बदलने के लिए हुई है। यहां अध्ययन कर रहे सभी स्टूडेंट्स को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे आज उस संस्थान में पढ़ रहे हैं, जिसका उद्देश्य व्यावसायिक या लाभ कमाना नहीं है। उपराष्ट्रपति ने अपनी जन्मभूमि को याद करते हुए कहा कि मेरा जन्म स्थान किठाना है। हालांकि मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल में पढ़ने के दौरान हुआ।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    केन्द्रीय मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल और तत्कालीन राज्यसभा सांसद केके बिरला को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बिट्स से उनका रिश्ता तीन दशक से अधिक पुराना है। अपने उद्बोधन में उपराष्ट्रपति ने मौजूदा दौर में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि उन अंग्रेजों को पछाड़ कर हम महाशक्ति बने हैं जिन्होंने हम पर सैंकड़ों साल तक राज किया। इस दशक के अन्त तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जायेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल करना, भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर देश की तरक्की के लिए गेम चेंजर साबित होगा। वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन ने जी 20 सम्मेलन में कहा कि बीते पांच साल में जो आर्थिक तरक्की की है वो 47 साल में भी सम्भव नहीं थी।

    उन्होंने बताया कि देश का डिजिटल ट्रांजेक्शन यूएसए, यूके, जर्मनी आदि विकसित देशों से 4 गुना ज्यादा है। डाटा खपत चीन और यूएसए से ज्यादा है। स्टार्ट अप्स और यूनिकॉर्न आज चीन से ज्यादा है। सरकारी काम-काज में पावर कॉकस खत्म हो चुका है। अब दलाल, बिचौलिये, कमीशन और कट के बिना सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में सरकार की योजनाओं का पैसा ट्रांसफर हो रहा है। किसानों के खातों में सीधे पैसा जा रहा है और दुनिया इस परिवर्तन को देख कर चकित है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि हम इतिहास के उस काल खंड में हैं, जहां सब कुछ मुमकिन करने की सोच काम कर रहा है।

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने के अलावा विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का हाजमा देश का विकास देख कर बिगड़ क्यों जाता है? अपनी बात कहने के लिए, जगह बनाने के लिए दुनिया का चक्कर लगाते हैं। अब कहीं न कहीं कोई तो सुनने वाला मिलेगा ही लेकिन इसका जवाब देश की जनता को देना है। पावर ब्रोकर्स को खत्म करना देश की सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

    बिट्स प्रबंधन और स्टूडेंट्स को सरप्राइज देते हुए उपराष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन के दौरान मंच से तीन घोषणाएं कीं। पहली इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर, जिसके उपराष्ट्रपति खुद अध्यक्ष हैं, और बिट्स के बीच एक एमओयू साइन होगा, जिसका मसौदा बाद में तय किया जाएगा, दूसरी बिट्स के 50 से 100 स्टूडेंट्स उपराष्ट्रपति के गेस्ट के रूप में भारत मंडपम, यशोभूमि, नया संसद भवन, प्रधानमंत्री म्यूजियम और वॉर मेमोरियल जायेंगे और तीसरी विंटर सेशन में बिट्स के पांच स्टूडेंट्स राज्यसभा की कार्यवाही में उपराष्ट्रपति को असिस्ट करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चंद्रयान 3, जी 20, नारी शक्ति वंदन आरक्षण बिल का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताईं। महिलाओं आरक्षण पर बोलते हुए मेघवाल ने राज्यसभा के सभापति के रूप में उप राष्ट्रपति की भूमिका को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में झुंझुनू सांसद नरेन्द्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, विद्या विहार पालिकाध्यक्ष कमलेश रणवा सहित बड़ी संख्या में बिट्स स्टाफ, स्टूडेंट्स, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए….

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ के संदेश वाली मेट्रो ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी

    Post Views: 379
    power brokers is a big achievement of the government
    Previous Articleविश्व पर्यटन दिवस पर ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ के संदेश वाली मेट्रो ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी
    Next Article मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.