Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की प्रतापपुर विधानसभा से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठे सवालों ने मामला गरमा दिया है। सर्व आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग, आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में वाड्रफनगर पुलिस चौकी पहुंचे और विधायक के खिलाफ कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग उठाई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि फिलहाल एक विशेष जांच समिति इस पूरे विषय की जांच कर रही है। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट 27…

Read More

रांची। रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को रांची पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी रांची पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जेएससीए के अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों के रांची आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फैन्स एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से विराट कोहली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष) और पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष) भारतीय सेना के सिपाही हैं। यह भीषण सड़क हादसा जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर…

Read More

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में आगामी 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का मैच के प्रति इतना जुनून है कि ठंड में लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए। कई युवा और क्रिकेट प्रेमी सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम परिसर पहुंच गए। कई फैंस ने तो रातभर वहीं इंतजार किया, ताकि सुबह…

Read More

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में यहां श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। लंबे अंतराल के इंतजार के बाद बने भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज जयकारे के साथ केसरिया रंग का धर्म ध्वजा स्थापित हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री मोदी के साथ आरती पूजन में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत, महंत और तमाम रामभक्त इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बने। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम का…

Read More

हजारीबाग। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बघुताबर टोला निवासी रुपलाल करमाली(35) को अज्ञात अपराधियों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग बारह बजे रात को छत के सहारे अपराधी रुपलाल करमाली के घर में घुसकर पांच गोली मार दी। इससे मौके पर ही रूपलाल करमाली की मौत हो गई। गोली की आवाज से उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक रूपलाल करमाली बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी का काम करते थे। सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायपुर के रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने पर दबिश दी गई है। मौके पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। साथ ही अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के घर छापेमारी की गई है। वहीं, बिलासपुर में अशोक टूटेजा के ठिकानों पर छापेमारी की खबर है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार रामा ग्रीन कॉलोनी…

Read More

धनबाद। धनबाद के कोयला कारोबारियों के खिलाफ शनिवार को दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी है। शुक्रवार को धनबाद के 18 जगहों पर ईडी टीम की ओर से छापेमारी के बाद शनिवार को ईडी की टीम 15 गाड़ियों पर सवार होकर धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित तेतुलिया में कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कोयला भट्ठे पर पहुंची है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को धनबाद में देर रात तक चली छापेमारी में ईडी की टीम ने कोयला कारोबारी अनिल गोयल के टिकियापाड़ा स्थित कार्यालय पर भी दबिश दी थी। वहीं आज ईडी के दर्जनों अधिकारी 15 वाहनों पर सवार…

Read More

रांची। राज्य की राजधानी के सदर अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक मरीज की मौत ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। घटना के बाद फैले आक्रोश ने सरकारी अस्पतालों की लापरवाही की पोल खोल दी है। इसी बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालों की झड़ी लगा दी है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झारखंड में सरकारी अस्पतालों की लगातार बढ़ती लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। इसे सीबीएसई सीओई पटना के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई के संसाधक आलोक कुमार पाठक और लिपिका पात्रा ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिन (21-22 नवंबर) में पांच-पांच घंटे तक करियर काउंसलिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना, अभिनय जैसी गतिविधियों के माध्यम से विषय को समझने में मदद मिली। स्कूल के प्राचार्य डॉ. तापस…

Read More