- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र में आज (सोमवार) सुबह जंगल से सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज अली का शव पुलिस ने बरामद किया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। शव के पास नक्सलियों का एक परचा मिला है। ठेकेदार उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज अली रविवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें और उनके सहयोगी को घेर लिया और अपने साथ जंगल ले जाने लगे। इसी…
रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की पहल पर मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल में झारखंड के नन्हे जांबाज खिलाड़ियों ने अदम्य साहस और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए पंजाब को 6-5 से पेनाल्टी शूटआउट (टाइब्रेकर) में पराजित कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरी प्रतियोगिता में टीम का तालमेल, रणनीति, अनुशासन और जुनून देखते ही बनता था। 1 से 6 दिसंबर तक उमरिया जिला मुख्यालय स्थित अमर…
रांची। रांची के पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित तीन दुकानों में दीवाल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकान संख्या एन- 24, 25 और 27 में चोरों ने एक साथ सेंधमारी की और नगद समान और लैपटॉप सहित कई अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ओपी प्रभारी ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दीवार तोड़कर चोरी की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ये…
नई दिल्ली (हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी)। भारत और रूस के बीच शुक्रवार को सात क्षेत्रों में 16 समझौतों और करार पर हस्ताक्षर हुए और 5 घोषणाएं की गईं। दोनों देशों में प्रवासन और गतिशीलता, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा, समुद्री सहयोग और ध्रुवीय जल, उर्वरक, सीमा शुल्क और वाणिज्य, शिक्षा तथा मीडिया क्षेत्र में सहयोग पर सहमित बनी। भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्र के विकास के लिए 2030 तक के कार्यक्रम पर सहमत हुए हैं। भारत रूसी नागरिकों को आपसी आधार पर 30 दिनों का ई-टूरिस्ट वीज़ा मुफ्त और रूसी नागरिकों को ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा मुफ्त में देगा। वहीं, रूसी पक्ष…
नई दिल्ली, (हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी)। इंडिगो की उड़ान सेवाओं में आए व्यवधान के बाद बढ़ी हुई यात्री मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने अब तक कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए हैं, जिससे 114 फेरे में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही कुछ नई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं ताकि यात्रियों को वैकल्पिक और सुगम यात्रा विकल्प मिल सकें। यह समूची व्यवस्था शुक्रवार की शाम सात बजे तक की स्थिति के अनुसार तैयार की गई है। उत्तर रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने और वैकल्पिक…
रांची। रांची के अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर स्थित रुचि ज्वेलर्स से शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक शेखर सोनी ने बताया कि वे सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से गहनों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे। पूजा करते समय अचानक एक युवक दुकान में घुसा और बैग लेकर भाग गया। दूसरा अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। दोनों अपराधी जल्दी ही मौके से फरार हो…
रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में वाणिज्य कर आयुक्त अमित कुमार शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के कार्यालय पहुंचे। एसीबी की टीम ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अमित कुमार चार अगस्त 2021 से 10 जुलाई 2022 तक उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में उत्पाद आयुक्त के पद पर थे। उस समय विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे थे। उनके कार्यकाल में, 1 मई 2022 से राज्य में छत्तीसगढ़ मॉडल के तहत उत्पाद नीति लागू हुई थी। शराब की खुदरा बिक्री जेएसबीसीएल के माध्यम से शुरू की गई थी, जिसमें प्लेसमेंट…
धनबाद। जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बीते दो दिनों में गैस के प्रभाव से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्रियंका देवी और गुरुवार को ललिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं 30 से 35 लोग अभी भी गैस की चपेट में हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाके में बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी केंदुआडीह पहुंचे और…
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिग कराई गई है। फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। फिलहाल, जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि एक ईमेल के जरिए विमान में बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान को तुरंत डायवर्ट कर अहमदाबाद में सुरक्षित उतार लिया गया। अचानक हुई लैंडिंग और बम की अफवाह के चलते यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के अभ्यर्थियों को बधाई दी। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अगर इरादे नेक हों, तो हर काम बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब बाधाएं दूर हो चुकी हैं। यदि उच्च न्यायालय का फैसला जल्द आता, तो राज्य सरकार…