Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले का टाटामारी तेजी से टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। साल भर के भीतर देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने टाटामारी की सैर कर ली है। फ्रांस की एक पर्यटक को तो टाटामारी इतना अच्छा लगा कि वे दोबारा अपनी मां को लेकर सैर के लिए टाटामारी पहुंचीं। कोण्डागांव अपने आप में ढेरों प्राकृतिक संसाधनों के साथ अमूल्य सांस्कृतिक एवं पारम्परिक कलाओं को समेटे हुए है। यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता अपने…

Read More

रांची। राज्य में कोहरा और बादल छाये हुए हैं। गुरुवार को कोहरे के कारण दिनभर लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कोहरे के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 20 फ्लाइट गुरुवार को कैंसिल कर दी गयी। गुरुवार को रांची एयरपोर्ट में विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही। बताया जाता है कि छोटे विमान के लिए 900 से 1000 मीटर और बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए। रांची एयरपोर्ट से 18 जनवरी को 27 जोड़ी फ्लाइट का शिड्यूल तय था। इनमें 20 को कैंसिल करना पड़ा। अब 19…

Read More

रांची। रिम्स के सीटीवीएस विभाग ने हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की ऑपरेशन कर जान बचायी है। गुरुवार को रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले यह मरीज़ सीटीवीएस विभाग में हृदय संबंधित समस्या लेकर प्रो (डॉ) विनीत महाजन के पास पहुंचा था। मरीज़ की स्थिति इतनी खराब थी कि उस से कुछ कदम भी चल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। आकस्मिकी जांच में पता चला कि मरीज का हृदय 25 प्रतिशत ही कार्य कर पा रहा है। 16 जनवरी को ऑपरेशन के दौरान देखा गया की मरीज के हृदय की बहुत-सारी कोशिकाएं सूख…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग में करीब एक सप्ताह से सर्दी का सितम कहर ढा रहा है। ऐसे मौसम में नौनिहालों का दर्द कौन समझेगा। सुबह कोहरे से ढका हजारीबाग और 6.30 बजे तैयार होकर नन्हे बच्चे स्कूल बस में बैठने को निकल पड़ रहे घरों से। जबकि इस सितम्बर ठंड में कितने लोग बिस्तर में उस वक्त ढकए-छइपए रहते हैं। अभिभावक पशोपेश में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी मजबूरी है। लेकिन व्यवस्था के वाहक क्या कर रहे हैं। शिक्षा विभाग से सरकारी पत्र निकलता है कि क्रिसमस में ठंड को देखते हुए 26 दिसंबर से एक जनवरी तक स्कूल बंद किया जाता…

Read More

हजारीबाग। करीब चार दशक तक पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से कामर्स संकाय से सेवानिवृत्त प्राध्यापक डा.शैलेश शर्मा (66 वर्ष) नहीं रहे। उन्होंने मेदांता अस्पताल नई दिल्ली में 18 जनवरी की अहले सुबह करीब तीन बजे आखिरी सांस ली। कुछ दिनों पहले उन्हें रीढ़ की हड्डी में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। उनके दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी गीता शर्मा समेत भरा-पूरा परिवार है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मृदुभाषी और अतिसौम्य डा.शर्मा की कर्मभूमि जीवन पर्यंत हजारीबाग रही। उनके आकस्मिक निधन पर झील…

Read More

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग परिसर में स्थित जनजातीय अध्ययन केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल -सह-कुलाधिपति, झारखंड के विश्वविद्यालय, सी पी राधाकृष्णन के कर कमल से होना है। उद्घाटन समारोह का आयोजन अपराहन 3:00 बजे से किया गया है। उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कुलाधिपति हजारीबाग सर्किट हाउस से विश्वविद्यालय के लिए अपराह्न 2:50 में प्रस्थान करेंगे। 3:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में उनका आगमन होगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया जाएगा। इसके बाद नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात कुलाधिपति एवं अन्य सभी विशिष्ट…

Read More

रांची। रांची में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सूर्य के बादलों की ओट में छुपे रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। इसके कारण सर्द हवा और कोहरे के कारण कई इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ी है है। बुधवार से ही राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरा का असर देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गयी है। हालांकि, दोपहर तीन बजे कुछ देर के लिए हल्का धूप खिला लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 19 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्से में…

Read More

हजारीबाग, अमरनाथ पाठक, (सीनियर एडिटर)। 18 जनवरी की सुबह करीब छह बजे जैसे ही आंख खुली और मोबाइल से फेसबुक पर नजर गई, तो प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप भैया के वॉल पर नजर गया और शैलेश भैया की फोटो देखी, तो मन सहम गया। फिर कोरी कल्पना का मन में उठा भाव अगली पंक्ति से ही हकीकत में तब्दील हो गया। सहसा मन विचलित हो उठा और आंखें शून्य में चली गईं…और शैलेश भैया के साथ बिताया हर वह पल घूमने लगा और धूमिल यादें ताजा हो उठीं। विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से लौटने के बाद हजारीबाग हिन्दुस्तान…

Read More

मेरठ। अयोध्या धाम में छह दिसम्बर 1992 में हुए बाबरी ढांचे के विध्वंस से देशभर के रामभक्तों की यादें जुड़ी हुई हैं। बाबरी ढांचे के मलबे से निकली ईंटों को भी यादगार के तौर पर मेरठ के रामभक्त लेकर आए थे और उन्हें आज भी सहेज कर रखे हुए हैं। अयोध्या धाम में श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में कार सेवा करने के लिए देशभर से लाखों रामभक्त गए थे। इनमें मेरठ के भी हजारों रामभक्त अयोध्या पहुंचे और छह दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा विध्वंस की घटना के साक्षी बने। मेरठ के पल्हैड़ा चौहान गांव निवासी विहिप नेता कुंवर शीलेंद्र चौहान शास्त्री…

Read More

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन और बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बुधवार देर रात बिलासपुर, कोरबा और जशपुर जिले में जमकर बारिश हुई है। कई स्थानों पर घना कोहरा है। सरगुजा संभाग में शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार दिन से बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जशपुर जिले के सन्ना,…

Read More