Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»Article»अविस्मरणीय : स्मृति शेष : जब शैलेश भैया ने समझाया था प्रेस विज्ञप्ति का मर्म
    Article

    अविस्मरणीय : स्मृति शेष : जब शैलेश भैया ने समझाया था प्रेस विज्ञप्ति का मर्म

    जब भी घर पर मिलने गया, पूरे परिवार ने सदस्य की भांति स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय नवीन मेल, प्रभात खबर, दैनिक हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टाइम्स, द पायोनियर जैसे अखबारों में अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दु:ख सहने की क्षमता दें। वह यादों में सदैव अमर रहेंगे…।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग, अमरनाथ पाठक, (सीनियर एडिटर)। 18 जनवरी की सुबह करीब छह बजे जैसे ही आंख खुली और मोबाइल से फेसबुक पर नजर गई, तो प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप भैया के वॉल पर नजर गया और शैलेश भैया की फोटो देखी, तो मन सहम गया। फिर कोरी कल्पना का मन में उठा भाव अगली पंक्ति से ही हकीकत में तब्दील हो गया। सहसा मन विचलित हो उठा और आंखें शून्य में चली गईं…और शैलेश भैया के साथ बिताया हर वह पल घूमने लगा और धूमिल यादें ताजा हो उठीं। विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से लौटने के बाद हजारीबाग हिन्दुस्तान ऑफिस में सहेजकर रखी एक-एक प्रेस विज्ञप्ति कोरे कागज पर अक्षरों में अंकित हो उठती थीं। मैंने पूछा कि भैया आप प्रेस विज्ञप्ति क्यों बनाते हैं ? इस सवाल पर वह सहज मुस्कुरा उठे और कहा-अमर जी…यही प्रेस विज्ञप्ति हमें पाठकों से कनेक्ट करता है। यह अखबार की लक्ष्मी होती है और जब इसे दरकिनार करेंगे, तो समझो आपकी पत्रकारिता और अखबार के दुर्दिन आ गए।

    सात फरवरी वर्ष 2007 को कनहरी हिल के गेस्ट हाउस में परमादरणीय संपादक महोदय श्री हरिनारायण सिंह के समक्ष वह मुझे लेकर गए थे और कहा था कि He is meritorious boy, He is dedicated person और फिर वहां से मेरी शुरू हुई थी हिन्दुस्तान की यात्रा। विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में कॉमर्स डिपार्टमेंट में प्राध्यापक और हजारीबाग हिन्दुस्तान के प्रभारी रहे पत्रकारिता जगत में अविस्मरणीय स्थान बनाने वाले डॉ शैलेश शर्मा एनसीसी से भी जुड़े रहे। सन् 80 के दशक में वह उत्तर प्रदेश मेरठ से हजारीबाग आए और यहीं जीवन पर्यंत उनकी कर्मभूमि बनी रही। सेवानिवृत्ति के बाद वह कहते थे कि वह हजारीबाग में सांध्य दैनिक निकालना चाहते हैं। उन्होंने ‘हजारीबाग स्टार’ नामक अखबार का रजिस्ट्रेशन भी कराया। वह कहते थे कि आप ही उसके संपादक होंगे। काश ! वह अपना सपना पूरा कर पाते। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उनके लिए श्रद्धांजलि जैसे शब्दों को मेरे लिए लिखना आसान नहीं होगा। हां, उनका सपना दैनिक अखबार ‘वर्ल्ड वाइज न्यूज’ के जरिए पूरा करने का हर संभव कोशिश करूंगा। वह अस्सी के दशक के प्रखर और मुखर पत्रकार रहे हैं। एक बार कड़क माने जाने वाले डीसी अरुण कुमार सिंह से संवाद को हिन्दुस्तान में उकेरा था कि ‘पत्रकारों नहीं प्रशासन की आंखों में हैं गड्‌ढे।‘ दरअसल डीसी से उन्होंने कहा था कि हजारीबाग मेन रोड में गड्‌ढे हैं या गड्‌ढों में मेनरोड, तो डीसी ने कमेंट किया था कि पत्रकारों की आंखों में गड्‌ढे हैं। इस पर शैलेश भैया ने हिन्दुस्तान में फोटो समेत सच की तस्वीर दिखाकर उक्त संदेश को सार्थक किया था। साथ ही पत्रकारों के प्रति अपने मर्म को भी दर्शाया था। हिन्दी और अंग्रेजी के प्रखर विद्वान शैलेश भैया ने सभी को अपनापन और आदर का भाव दिया। यह मेरा अपना अनुभव रहा है। किसी का कद्र करना उन्होंने सिखाया। उन्होंने सदैव बड़े भाई का प्यार और स्नेह दिया…साथ ही विश्वास भी रखा।

    जब भी घर पर मिलने गया, पूरे परिवार ने सदस्य की भांति स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय नवीन मेल, प्रभात खबर, दैनिक हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टाइम्स, द पायोनियर जैसे अखबारों में अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दु:ख सहने की क्षमता दें। वह यादों में सदैव अमर रहेंगे…।

    ये भी पढ़िए………….

    बाबरी ढांचे के मलबे से निकली ईंटों को सहेजे हैं मेरठ के रामभक्त

    Post Views: 1,005
    Previous Articleबाबरी ढांचे के मलबे से निकली ईंटों को सहेजे हैं मेरठ के रामभक्त
    Next Article घने कोहरे की चादर में ढंकी रांची, विजिबिलिटी हुई कम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…

    November 26, 2023
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.