Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कानपुर। शोध के निष्कर्षों में खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और सौंदर्य प्रसाधन जैसे उद्योगों में अनुप्रयोगों की अपार संभावनाएं हैं। जहां मेयोनेज़, एंटासिड इमल्शन, शैंपू और बॉडी क्रीम जैसे बाइनरी इमल्शन निर्मित किये जाते हैं, वहीं बाइनरी फ्लूइड डायनेमिक्स के रहस्यों को उजागर किया है। यह जानकारी बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर सुप्रतिक बनर्जी ने दी। उन्होंने कहा कि शोध के निष्कर्ष विनिर्माण और संरक्षण प्रक्रियाओं में आवश्यक अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। इससे उत्पादन के तरीके अधिक कुशल हो सकते हैं, अपशिष्ट और लागत कम हो सकती है। बाइनरी फ्लूडस् के अद्वितीय रिलैक्स गुणों को…

Read More

अयोध्या। नव्य व दिव्य मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात प्रथम दिन जहां श्रीरामलला के लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किया, वहीं पर एक बंदर भी भारी भीड़ के बीच रामलला के गर्भगृह में घूस गया। इस दृश्य को देख मानो, प्रभु श्रीराम के दर्शन को स्वयं श्रीहनुमान जी पधारे हों। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय ने मंगलवार रात एक बयान जारी कर बताया कि मंगलवार की सायंकाल करीब 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों…

Read More

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के नवनिर्मित श्रीरामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन दर्शनार्थियों की भारी भीड उमड़ी। प्रशासन का कहना है कि दर्शन के पहले दिन अयोध्या पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की संख्या ने लगभग आठ लाख का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि तकरीबन पांच लाख दर्शनार्थियों ने श्रीरामलला के दर्शन किये। आलम यह रहा कि श्रीरामलला के मंदिर को रात नौ बजे तक के लिए खोलना पड़ा। पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। योगी ने यहां पहुंचकर अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण भी किया। दर्शन से…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का तबादला किया है। जबकि तीन पदाधिकारियों का सेवा वापस किया गया है। कुल 18 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार को चतरा जिले के सिमरिया का बीडीओ बनाया गया है। साथ ही डांगुर कोड़ाह को पूर्वी सिहंभूम के गुड़ाबांधा का बीडीओ, मनीष कुमार को गिरिडीह के तीसरी का बीडीओ, सोमनाथ बनर्जी को गोड्डा के सुंदरपहाड़ी का बीडीओ, यादव बैठा को गुमला के चैनपुर का बीडीओ, राजश्री ललिता बाखला को…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को कल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे सैफ के फैंस चिंतित हो गए थे। अभिनेता की कल ट्राइसेप सर्जरी हुई। 53 साल के सैफ अली खान फिल्म ‘देवरा’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय घायल हो गए थे। इसके चलते कल सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से घर आने के बाद सैफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सर्जरी के बाद सैफ अली खान काफी फिट नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर पट्टी…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद । झुमरीतिलैया ब्लॉक मैदान में मंगलवार से दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। साथ ही ज्ञान कुंभ किताब का विमोचन भी हुआ। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा जिले में पहली बार पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। इस दो दिवसीय पुस्तक मेला को सफल बनाएं। पूरे…

Read More

बीजापुर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल इंटर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक गुजरात में अयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक संघ बीजापुर के 08 चयनित खिलाड़ी 14 वर्ष 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे। चयन प्रतियोगिता का आयोजन एजुकेशन सिटी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास के सामने एथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया था। इसमें 14 वर्ष की आयु में अंजली करम- ट्रायथलॉन (ए) 60 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, संतोषी भंडारी-ट्रायथलॉन (सी) 60 मीटर, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़, बीरेंद्र ध्रुव-ट्रायथलॉन (सी) 60 मीटर, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़ और 16…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन को निशाने पर लिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार करप्शन में लिप्त है। मरांडी ने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल-अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार, लूट को जड़ से समाप्त करने के लिए हुआ है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष…

Read More

रांची। ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को रिमांड में लेकर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने उससे और पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से रिमांड पर लेने का आग्रह कोर्ट से किया। इस पर कोर्ट ने इजहार अंसारी से पूछताछ के लिए ईडी को चार दिनों की पुनः रिमांड प्रदान की है। इससे पूर्व 16 जनवरी को ईडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास और फैक्टरी पर छापेमारी की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। वह 70 करोड़ रुपये के कोल लिंकेज की हेराफेरी मामले में…

Read More

खूंटी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कहा कि राज्य में पहली बार अबुआ आवास योजना की शुरुआत खूंटी जिले से हो रही है। इस योजना के लाभुकों को तीन कमरे वाला आवास दिया जायेगा। इसमें लाभुक को दो लाख की वित्तीय सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को तोरपा के एनएचपीसी मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य के 20 लाख जरूरतमंदों को तीन कमरों वाला आवास उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार के माध्यम से गांव के…

Read More